उप मुख्यमंत्री मंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से 5 साल बाद फिर से शेयर धारक किसानों को मिलेगा शक्कर, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के पहल पर शेयर धारक किसानो को रियायत दर पर मिलेगा शक्कर, रियायत दर पर शेयर धारको को शक्कर उपलब्ध कराने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयास पर कारखानों को 1 करोड़ रुपए की राशि जारी।




कवर्धा /भाजपा शासन में शक्कर कारखानों के शेयर धारकों को रियायती दर पर शक्कर का वितरण किया जाता था यह योजना वर्ष 2011-12 से लेकर वर्ष 2018 -19 तक चली लेकिन कांग्रेस सरकार आते ही किसानो की यह योजना बंद कर दी गई थी। विधानसभा चुनाव के दौरान उप मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने स्थानीय घोषणा पत्र में किसानो को वादा किया था सरकार बनने पर रियायती दर पर शेयर धारक किसानों को शक्कर उपलब्ध कराया जायेगा ।
सरकार बनते ही उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किसानो से अपना वादा पूरा करते हुए 01 करोड़ रुपए का अनुदान मंडी बोर्ड से स्वीकृत कर शक्कर कारखानों के शेयर धारक किसानों को रियायती दर पर शक्कर वितरण करना सुनिश्चित कर दिया है।जिले के दोनों शक्कर कारखानों भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखानों ,सरदार वल्लभ भाई पटेल शक्कर कारखाना को 01 करोड़ रूपये की राशि मंडी बोर्ड द्वारा अनुदान के रूप में दी जाएगी,जिससे दोनों शक्कर कारखानों के शेयर धारक किसानों को रियायती दर पर 50 किलो शक्कर 5 साल बाद फिर से मिलना प्रारंभ होगा । पिछली कांग्रेस सरकार ने नियम का हवाला देकर किसानो को रियायती दर पर शक्कर वितरण योजना को बंद कर दिया था परन्तु स्थानीय विधायक विजय का यह संकल्प था कि क्षेत्र के शेयर धारक गन्ना किसानों को रियायती दर पर शक्कर का वितरण कराना है,इसके लिए उन्होंने शासन स्तर पर पहल कर दोनों शक्कर कारखानों को 01 करोड़ की अनुदान राशि जारी कराई है और जल्दी ही क्षेत्र के शेयर धारक किसानों को रियायती दर पर शक्कर मिलनी शुरू हो जाएगी।
शेयर धारक किसानो को कैसे मिलेगी शक्कर
इसमें प्रत्येक शेयर धारक को 50 किलोग्राम शक्कर 25 रुपए किलो की रियायती दर पर मिलेगी,शेष अन्तर की राशि का वहन अनुदान के रूप में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया जाएगा।
शक्कर वितरण के लिए शक्कर कारखानों में विशेष काउंटर बनाया जाएगा,शेयरधारी किसान अपना शेयर प्रमाण पत्र की छायाप्रति,आई डी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस,वोटर आईडी दिखाकर कारखाने से प्रति शेयर धारक किसान 25 रुपए किलो की दर से 50 किलोग्राम शक्कर ले सकेंगे।