7th Pay Commission: 29 को हड़ताल, 34 फीसदी महंगाई भत्ते और HRA सहित इन मांगों के लिए आंदोलन, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के हड़ताल में शामिल होगा "सर्व शिक्षक संघ"....

Chhattisgarh, 7th Pay Commission, Demand for 34?arness allowance and house rent allowance as per 7th pay scale रायपुर 27 जून 2022। 29 जून को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर केंद्रीय कर्मचारियों के समान 34% मंहगाई भत्ता एवं 7वें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता सहित अन्य कर्मचारी मांगों के लिए एक दिवसीय आंदोलन का आयोजन किया गया। इस आंदोलन में कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए सर्व शिक्षक संघ शामिल रहेगा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक दुबे कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति चंद्रवंशी, प्रदेश सचिव विनय मौर्य,प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रकाश स्वर्णकार ने सर्व शिक्षक संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपील की।

7th Pay Commission: 29 को हड़ताल, 34 फीसदी महंगाई भत्ते और HRA सहित इन मांगों के लिए आंदोलन, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के हड़ताल में शामिल होगा
7th Pay Commission: 29 को हड़ताल, 34 फीसदी महंगाई भत्ते और HRA सहित इन मांगों के लिए आंदोलन, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के हड़ताल में शामिल होगा "सर्व शिक्षक संघ"....

Chhattisgarh, 7th Pay Commission, Demand for 34% dearness allowance and house rent allowance as per 7th pay scale

 

रायपुर 27 जून 2022। 29 जून को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर केंद्रीय कर्मचारियों के समान 34% मंहगाई भत्ता एवं 7वें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता सहित अन्य कर्मचारी मांगों के लिए एक दिवसीय आंदोलन का आयोजन किया गया। इस आंदोलन में कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए सर्व शिक्षक संघ शामिल रहेगा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक दुबे कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति चंद्रवंशी, प्रदेश सचिव विनय मौर्य,प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रकाश स्वर्णकार ने सर्व शिक्षक संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपील की।

 

कहा है कि मंहगाई भत्ता कर्मचारियों का अधिकार है वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में 12% कम मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है जबकि अन्य पड़ोसी राज्यों में राज्य कर्मचारियों को केंद्र के समान मंहगाई भत्ता प्रदान किया जा रहा है दिन ब दिन बढ़ती मंहगाई और कम मंहगाई भत्ते ने राज्य कर्मचारियों को आंदोलन के लिए विवश कर दिया है। वर्तमान में राज्य में कई तरह के मंहगाई भत्ता लागू है राज्य के आईएएस, आईपीएस, आईएफएस कर्मचारियों को केंद्र के समान मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है।

 

 

कहा है कि वहीं राज्य कर्मचारियों को केवल 22 % मंहगाई भत्ता जो कि केंद्रीय कर्मचारियों से 12 % कम है यह राज्य कर्मचारियों के साथ अन्याय है इस अन्याय के विरुद्ध हो रहे आंदोलन में हमारा संघ पूरी तरह से शामिल रहेगा,हालांकि सर्व शिक्षक संघ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का हिस्सा नहीं है किंतु यह आंदोलन कर्मचारी हित में है और यह समय की मांग भी है इसलिए हम इस आंदोलन में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाएंगे।