CG- धान से बरसेगा धन: किसानों को 26,482 करोड़ रूपए का भुगतान, इस तारीख तक धान बेच सकेंगे किसान, अब तक इतने लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी.....

राज्य में अब तक 124.89 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी किसानों को 26,482 करोड़ रूपए का भुगतान कस्टम मीलिंग के लिए 83.15 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव

CG- धान से बरसेगा धन: किसानों को 26,482 करोड़ रूपए का भुगतान, इस तारीख तक धान बेच सकेंगे किसान, अब तक इतने लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी.....
CG- धान से बरसेगा धन: किसानों को 26,482 करोड़ रूपए का भुगतान, इस तारीख तक धान बेच सकेंगे किसान, अब तक इतने लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी.....

124.89 lakh metric tonnes of paddy purchased so far in state, Payment of Rs 26,482 crore to farmers

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का अभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 124.89 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 26482 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। 

मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 22 लाख 65 हजार 864 किसानों से 124 लाख 89 हजार 623 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 26 हजार 482 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 98 लाख 38 हजार 565 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 83 लाख 15 हजार 849 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। इसका आशय यह है कि एक नवम्बर से अब तक पूर्व निर्धारित मात्रा के अनुरूप धान बेच चुके किसान, शेष मात्रा का धान, उपार्जन केन्द्र में 31 जनवरी तक बेच सकेंगे।