CG - मुख्यमंत्री का जनदर्शन : CM जनदर्शन कार्यक्रम में बढ़ी सुविधाएं, प्रदेशभर से आए लोगों को चाय-नाश्ते के साथ मिल रही ये सुविधा, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश.....

मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार शरू हो गया है। मुख्यमंत्री निवास में सीएम विष्णु देव साय लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं। जनदर्शन में दूर-दराज से प्रदेश के सभी जिलों से आने वाले लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

CG - मुख्यमंत्री का जनदर्शन : CM जनदर्शन कार्यक्रम में बढ़ी सुविधाएं, प्रदेशभर से आए लोगों को चाय-नाश्ते के साथ मिल रही ये सुविधा, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश.....
CG - मुख्यमंत्री का जनदर्शन : CM जनदर्शन कार्यक्रम में बढ़ी सुविधाएं, प्रदेशभर से आए लोगों को चाय-नाश्ते के साथ मिल रही ये सुविधा, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश.....

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार शरू हो गया है। मुख्यमंत्री निवास में सीएम विष्णु देव साय लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं। जनदर्शन में दूर-दराज से प्रदेश के सभी जिलों से आने वाले लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जनदर्शन में आए लोगों की सुविधा को लेकर मुख्यमंत्री ने स्वयं निर्देश दिए हैं।

जिसके बाद आज जनदर्शन में पहुंचे लोगों के लिए सुविधाएं और बेहतर हुई हैं, मुख्यमंत्री निवास में प्रवेश आसानी से, बिना परेशानी के हो रहा है। लोगों के लिए चाय-पानी एवं स्वल्पाहार का प्रबंध भी किया गया है। जनदर्शन में आए दिव्यांगजनों की सुविधा के मद्देनजर उनके लिए बैट्री चालित ऑटो भी उपलब्ध कराया गया है।

इसके साथ ही मोबाइल मेडिकल यूनिट तैनात कर आगंतुकों की स्वास्थ्य जांच भी की जा रही है। मुख्यमंत्री लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। वहीं त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दे रहे हैं।