CG इंजीनियर ने की खुदकुशी: मकान में फंदे से लटका मिला शव, पत्नी और बच्चे नही थे घर पर…..फिर जो हुआ…..जाँच में जुटी पुलिस………




डेस्क :- बिलासपुर में रेलवे के सेक्शन इंजीनियर ने मंगलवार शाम फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उनका शव घर में ही कमरे में लटका मिला है। घटना के समय घर में कोई नहीं था। पड़ोसियों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, कंस्ट्रक्शन कॉलोनी निवासी मणिराम ठाकुर (42) रेलवे में सेक्शन इंजीनियर थे। उनकी पत्नी और बच्चे महासमुंद गए हुए हैं। रोज की तरह मंगलवार शाम करीब 6 बजे मणिराम ठाकुर घर लौटे। इसके बाद रात को उनकी पत्नी ने बात करने के लिए कॉल किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। उन्होंने पड़ोसी को देखने के लिए भेजा। घर का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसी ने खिड़की से झांक कर देखा तो अंदर फंदे से मणिराम का शव लटक रहा था।
इस पर पड़ोसी ने इसकी सूचना मणिराम के परिजनों और पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। तारबहार थाना प्रभारी कलीम खान ने बताया कि मणिराम की पत्नी महासमुंद में शिक्षिका हैं। पूछताछ में पता चला है कि मणिराम का हाल ही में जांजगीर ट्रांसफर हुआ था।
मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल खुदकुशी के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।