कलेक्टर ने राईसमिलर्स और ट्रांसपोर्टरों के प्रति जताई नराजगी, धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए

कलेक्टर ने राईसमिलर्स और ट्रांसपोर्टरों के प्रति जताई नराजगी, धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए

 

कवर्धा,कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा के जिले के पंजीकृत राईस मिलर्स और ट्रांसपोटरों के प्रति कड़ी नाराजगी जताई है। उनहोने धान उपार्जन केन्द्रों से जारी डीओ के विरूद्ध धान उठाव करने में तेजी लाने के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि जिले में 58 पंजीकृत राईसमिलर्स है, जिसमें से अरवा के 56 और उसना के दो है। राईस मिलर्स को एक लाख एक हजार 210 क्विंटल का धान उठाव का डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 40 हजार 154 क्विंटल धान का उठाव कर लिए गए है। इसी प्रकार ट्रांसपोटरों को 92 हजार 240 क्विंटल का डीओ जारी किया गया है,जिसकी तुलना में 29 हजार क्विंटल धान का उठाव कर लिया गया है। कलेक्टर ने राईसमिलर्स और ट्रांसपोटरों को और धान उठाव में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए है।  

 

किसानों को 227 करोड़ का भूगतान, 93 करोड़ 89 लाख 82 हजार कृषि ऋष जमा

 

राज्य शासन द्वारा कबीरधाम जिले के पंजीकृत किसानों को खेती-किसान कार्यों के लिए 120 करोड़ 91 लाख 15 हजार 827 रूपए का ऋण गया हैं। जिसमें से 40 हजार 492 किसानां ने 93 करोड़ 89 लाख 82 हजार 656 रूपए का कृषि ऋण जमा करा लिया है।