XXX Web Series: टीवी क्वीन एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर हो सकती है गिरफ्तार... कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट... वेब सीरीज में सैनिकों की पत्नी की आपत्तिजनक छवि पेश करने का आरोप.....

XXX Web Series, TV queen and Bollywood producer films Ekta Kapoor and her mother Shobha Kapoor arrest warrant Ekta Kapoor News: बॉलीवुड की जानी मानी फिल्म, सीरियल और वेब सीरीज की निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ बेगूसराय कोर्ट की ओर से गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया है। मां बेटी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यह वारंट एकता कपूर की ओर से बनाई गई वेब सीरीज में सैनिकों की पत्नी की आपत्तिजनक छवि पेश करने के खिलाफ दर्ज मुकदमा मामले में किया गया है।

XXX Web Series: टीवी क्वीन एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर हो सकती है गिरफ्तार... कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट... वेब सीरीज में सैनिकों की पत्नी की आपत्तिजनक छवि पेश करने का आरोप.....
XXX Web Series: टीवी क्वीन एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर हो सकती है गिरफ्तार... कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट... वेब सीरीज में सैनिकों की पत्नी की आपत्तिजनक छवि पेश करने का आरोप.....

XXX Web Series, TV queen and Bollywood producer films Ekta Kapoor and her mother Shobha Kapoor arrest warrant

 

Ekta Kapoor News: बॉलीवुड की जानी मानी फिल्म, सीरियल और वेब सीरीज की निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ बेगूसराय कोर्ट की ओर से गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया है। मां बेटी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यह वारंट एकता कपूर की ओर से बनाई गई वेब सीरीज में सैनिकों की पत्नी की आपत्तिजनक छवि पेश करने के खिलाफ दर्ज मुकदमा मामले में किया गया है।

 

सीरीज में दिखाया गया कि सेना के जवान जब ड्यूटी पर रहते हैं तब उनकी पत्नी घरों में गैर मर्द के साथ अवैध संबंध बनाते हैं। 6 जून 2020 को पूर्व सैनिक शंभू कुमार की ओर से सीजीएम कोर्ट में एक परिवाद पत्र दाखिल किया गया था। पूर्व सैनिक का आरोप था कि triple x वेब सीरीज के सीजन 2 में सैनिकों के पत्नी को लेकर आपत्तिजनक सीन दिखाए गए थे। इसी को लेकर पूर्व सैनिकों में आक्रोश हुआ और उनकी ओर से एक परिवाद पत्र दाखिल किया गया था। 

 

इस मामले में फरवरी 2021 को एकता कपूर और शोभा कपूर को उपस्थित होकर जवाब देने के लिए सम्मन जारी किया गया था, जिसमें एकता कपूर के ऑफिस में भी सम्मन रिसीव किया गया था। केस की पैरवी कर रहे अधिवक्ता ने कहा कि पूर्व सैनिकों की ओर से कोर्ट में परिवाद पत्र दाखिल कर इस पर आपत्ति जताई गई थी। अब कोर्ट ने एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।