क्षेत्रीय विकास नागरिक परिषद तिलक नगर में मनाया महिला दिवस




भीलवाड़ा। महिला दिवस दुनिया भर में नारीत्व के उत्सव की याद दिलाता है, यह हमारे जीवन में उन महिलाओं को समर्पित है जिन्होंने भारत का नाम विश्व में रोशन किया। क्षेत्रीय विकास नागरिक परिषद तिलक नगर में भारत का नेतृत्व करने वाली महान नारी की झलक महिला दिवस पर प्रस्तुत की गई। सविता बाहेती मिस इंडिया, शालिनी सोमानी इंसाफ का तराजू, रश्मि राव रानी पद्मावती का जौहर, योगिता राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मधु मनिहार सावित्रीबाई फुले, अभिलाषा पटवा मिताली राज, क्रिकेट इंडियन महिला कप्तान पिंकी शर्मा, पीवी सिंधु खिलाड़ी, निर्मला तापड़िया भारतीय वैज्ञानिक, खुशी शर्मा सानिया मिर्जा, भारती शर्मा स्वतंत्रता सेनानी आदि महिलाओं ने अपनी प्रस्तुति कर महिला-पुरुष में एक स्थाई कल के लिए लैंगिक समानता को प्रस्तुत किया।