CG- शराब दुकान के गार्ड का मर्डर: गार्ड की दुकान के अंदर मिली लाश…. गुस्साए लोगों ने जलाया टायर.... 5 घंटे से रोड बंद.... जांच में जुटी पुलिस.....

CG- शराब दुकान के गार्ड का मर्डर: गार्ड की दुकान के अंदर मिली लाश…. गुस्साए लोगों ने जलाया टायर.... 5 घंटे से रोड बंद.... जांच में जुटी पुलिस.....

....

जांजगीर 23 नवंबर 2021। शराब दुकान के गार्ड की हत्या कर दी गई। गार्ड का शव दुकान के अंदर मिला है। हत्या के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने नाराज होकर सड़क जाम कर दिया। पुलिस फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। मामला मुलमुला थाने के नरियरा गांव का है। मृतक का नाम महेंश्वर शांडिल्य है, जो छपडोलिया गांव का रहने वाला है। वो नरियरा गांव में शराब दुकान का गार्ड था। दुकान के अंदर शव बेड पर पड़ा था। जिसके चेहरे पर तकिया रखा था। वहीं काफी खून भी पसरा हुआ था।

महेश्वर शांडिल्य सोमवार रात को भी वह ड्यूटी के लिए दुकान आया था। इसी बीच देर रात ही किसी ने उसकी हत्या कर दी। जब दुकान के कर्मचारी सुबह दुकान पहुंचे, तो अंदर गार्ड का शव पड़ा था। कर्मचारियों ने देखा कि महेश्वर का शव दुकान के अंदर बेड पर पड़ा हुआ है। उसके चेहरा को तकिए से दबाया गया था। आस-पास काफी खून फैला हुआ था। शरीर में चोट के निशान भी मिले हैं। कर्मचारियों ने इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी। परिजनों को भी बताया गया। खबर सुनते ही छयडोलिया के लोग काफी नाराज हो गए।

वह सभी सुबह करीब 10 बजे ही मुलमुला के त्रिमूर्ती चौके के पास पहुंच गए और चक्काजाम कर दिया। लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। लोगों का कहना है बार-बार इस इलाके में इस तरह की घटना हो रही है और पुलिस ध्यान नहीं देती। चक्काजाम की वजह से जांजगीर-बिलासपुर मार्ग और मुलमुला-शिवरीनारायण रोड बंद है। पुलिस की टीम ग्रामीणों को समझाने में लगी है। यह भी पता चला है कि महेश्वर सोमवार रात को नरियरा में संचालित मोटू ढाबा में खाना खाने गया था। उसी दौरान उसका किसी से विवाद हुआ था।