Reels के लिए पति की हत्या VIDEO: 655 रील्स, हजारों फॉलोअर्स, लाइक्स की बरसात, Instagram पर शहजाद से प्यार, 'कातिल' रानी का सोशल मीडिया पर जलवा, देखें वीडियो.....
Woman Kills Husband For Stopping Her From Making Instagram Reels, Begusarai, Bihar, rani, shahzad




Woman Kills Husband For Stopping Her From Making Instagram Reels
Begusarai, Bihar: रिल्स बनाने से मना करने एवं अवैध संबंध के कारण पत्नी एवं उसके प्रेमी ने कत्ल की घटना को अंजाम दिया। महेश्वर राय की गला दबाकर हत्या किया गया। आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। प्रेमी शहजाद फरार है। बिहार के बेगूसराय के खोदावंदपुर थानान्तर्गत फफौत गाँव का मामला है। रानी कुमारी बताई की इनके द्वारा वर्ष 2021 से रिल्स बनाया जाता था एवं सोशल मीडिया पर अपलोड किया जाता था तथा व्हाट्सएप पर अन्य लड़कों से भी चैट किया करती थी। रानी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 655 Reels और 9 हजार 900 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
इस दौरान मो० शहजाद उर्फ टेनी से सम्पर्क स्थापित हुआ और उससे अवैध संबंध स्थापित हुआ। जिसको लेकर पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। इसी बीच अपने पति महेश्वर राय को अपने घर फफौत बुलाया गया। जब पति घर में सो रहा था तो आरोपी पत्नी अपने प्रेमी शहजाद के साथ मिलकर ओढ़नी से गला दबाकर हत्या कर दिया गया। मृतक महेश्वर राय की पत्नी रानी कुमारी उर्फ रानी राज उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम के द्वारा पुछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया। महेश्वर राय की रात्रि में गला दबाकर हत्या कर दिया गया था। इस संबंध में खोदावंदपुर थाना कांड सं0 05/24, दिनांक 08.01.24 धारा-302/120बी0/34 भा0द0वि0 के अन्तर्गत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। आरोपी पत्नी की छोटी बहन घटनास्थल पर मौजूद थी। पुलिस टीम के द्वारा हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है। पुलिस टीम के द्वारा प्रेमी शहजाद की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।