CG- हथकड़ी खुलते ही भागने लगा हत्या का आरोपी: कोर्ट में लॉकअप से भागते बंदी को वकील ने पैर लगाकर गिराया.... फिल्मी अंदाज में तब तक पुलिस पहुंच गई.... फिर धड़ाम से गिरा तो पकड़ाया.... कोर्ट में मचा हड़कंप......

CG- हथकड़ी खुलते ही भागने लगा हत्या का आरोपी: कोर्ट में लॉकअप से भागते बंदी को वकील ने पैर लगाकर गिराया.... फिल्मी अंदाज में तब तक पुलिस पहुंच गई.... फिर धड़ाम से गिरा तो पकड़ाया.... कोर्ट में मचा हड़कंप......

...

बिलासपुर 1 दिसंबर 2021। अदालत परिसर में उस समय हड़कंप मच गया। जब पेशी में जिला न्यायालय लाये गए हत्या का आरोपी लॉकअप से भाग निकला। शोर-शराबा सुन एक वकील ने हिम्मत दिखाकर पैर अड़ाक उसे गिरा दिया। तब तक पुलिस पहुुंच गई। केंद्रीय जेल बिलासपुर से जिला न्यायालय पेशी में लाए गए विचाराधीन बंदी हथकड़ी खुलते ही भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने जिला न्यायालय में उसका पीछा किया और कुछ ही देर में उसे पकड़ लिया। पुलिस की पकड़ में आने के बाद वह बेहोश हो गया। इससे घबराए पुलिस अफसरों ने उसे तत्काल इलाज के लिए CIMS में भर्ती कराया। आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।

विचाराधीन बंदी के भागने की खबर मिलते ही जिला कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। हत्या के आरोपी की सुरक्षा को लेकर भी वकील सवाल उठाते रहे। इस दौरान पुलिसकर्मियों को भागते देखकर वकील व पक्षकार भी हैरत में पड़ गए। इसके चलते वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मूल रूप पश्चिम बंगाल के युवक इमरान (25) केंद्रीय जेल में हत्या के एक मामले में बंद है। मंगलवार को जिला न्यायालय में उसकी पेशी थी। इसके चलते अन्य कैदियों के साथ उसे भी जेल परिसर से जिला न्यायालय ले जाया गया। सभी कैदियों को कोर्ट के बैरक में रखा गया था। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी भी पहरेदारी कर रहे थे। पुलिस कर्मी उसे पेशी में लेकर कोर्ट के अंदर ले गए। वहां से वापस आने के बाद उसके साथी युवक का हथकड़ी लगाने के लिए उसका हथकड़ी खोला गया। 

तभी हथकड़ी खुलते ही इमरान भागने लगा। घबराए पुलिसकर्मी भी तत्काल एक्शन में आ गए और उसका पीछा करने लगे। भागते समय कैदी अचानक गिर गया और उसे पकड़ लिया गया। इस बीच उसकी तबीयत बिगड़ गई। तब उसे आनन-फानन में CIMS ले जाया गया। सूबेदार सोनू वर्मा ने बताया कि बंदी भागते हुए हांफ रहा था। इसके चलते बेहोश हो गया। उसे CIMS ले जाया गया। अब उसकी स्थिति ठीक है। इसलिए उसे वापस जेल भेज दिया गया है। जिला न्यायालय परिसर से कैदी को भागते देखकर पुलिसकर्मी भी हैरत में आ गए। अधिवक्ता रितेश ने अपना पैर फंसा कर आरोपी कैदी को नीचे गिरा दिया और गिरने पर कूद कर उसे पकड़ लिया। तीन पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाई और दौड़ते हुए उसका पीछा किया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे तत्काल दबोच लिया।

​​​​​​