शिक्षक ने स्कूल के ग्रुप में भेजी पोर्न VIDEO लिंक: 5वीं के वॉट्सऐप ग्रुप से 28 स्कूलों के बच्चे और टीचर जुड़े.... 65 महिलाएं एक्जिट.... मचा हड़कंप.....




.....
डेस्क। मध्य प्रदेश के रीवा के एक सरकारी टीचर की शर्मनाक करतूत सामने आयी है। टीचर ने स्कूल के whatsapp ग्रुप पर पोर्न वीडियो का लिंक पोस्ट कर दिया. ये ग्रुप 5वीं क्लास के नन्हे-मुन्ने बच्चों के अभिभावकों और टीचर्स का था. वीडियो डलते ही हड़कंप मच गया. पेरेंट्स और टीचर्स ने इस लिंक पर क्लिक किया तो पोर्न वीडियो शुरू हो गया। इस पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई। इस ग्रुप में 28 स्कूलों के 180 छात्र-छात्राएं और 115 से अधिक टीचर जुड़े थे। इनमें से सभी 65 महिला टीचर ग्रुप से एक्जिट हो गईं। लिंक शेयर करने वाले टीचर का नाम कृपाशंकर चतुर्वेदी है।
वह शासकीय प्राथमिक पाठशाला मैदानी हरिजन बस्ती में तैनात हैं। उसने वीडियो की लिंक 20 नवंबर की सुबह 11.44 बजे सेंड की थी। यह समय बच्चों की क्लास का होता है। शिकायत के तीन दिन बाद भी कृपाशंकर पर कार्रवाई नहीं हुई है। बताया गया कि वह पहले भी दो बार ऐसी हरकत कर चुका है, तब भी कोई एक्शन नहीं लिया गया था। यह वॉट्सऐप ग्रुप राज्य शिक्षा केंद्र का 'डीजीलेप' है। एक महिला टीचर ने बताया कि कृपाशंकर ने अश्लील वीडियो का लिंक वॉट्सऐप ग्रुप राज्य शिक्षा केंद्र के 'डीजीलेप' में शेयर किया था।
इस ग्रुप में आरोपी शिक्षक के स्कूल के भी 30 बच्चे और पेरेंट्स जुड़े हैं। रीवा जनपद क्षेत्र के 28 विद्यालयों के 180 छात्र-छात्राओं को भी उसी ग्रुप में जोड़ा गया है। ब्लॉक के स्कूलों की 65 महिला टीचर भी ग्रुप में थीं। अब सभी ग्रुप से बाहर हो गई हैं। इधर, शिक्षक ने कहा कि उसकी आंखों पर पावर का चश्मा लगा है। गलती से हाथ लग गया होगा। माफ कर दें। भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी।