यूपी भाजपा: ने जारी की उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची; आजमगढ़ से नकवी नहीं, निरहुआ को उतारा.
UP BJP: Releases list of candidates for bypolls




NBL, 04/06/2022, Lokeshwer Prasad Verma,. UP BJP: Releases list of candidates for bypolls; Not Naqvi from Azamgarh, Nirhua was brought down.
उत्तर प्रदेश से घनश्याम लोधी और दिनेश लाल यादव को टिकट मिला है। वहीं, भाजपा के टिकट पर त्रिपुरा से सीएम माणिक साहा, दिल्ली से राजेश भाटिया और गंगोत्री कुजूर झारखंड से चुनाव लड़ेंगे, पढ़े विस्तार से...
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश से घनश्याम लोधी और दिनेश लाल यादव, त्रिपुरा से सीएम माणिक साहा, दिल्ली से राजेश भाटिया और गंगोत्री कुजूर झारखंड से चुनाव लड़ेंगे।
भाजपा ने रामपुर सीट पर घनश्याम लोधी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं आजमगढ़ लोकसभा सीट पर पार्टी ने भोजपुरी स्टार और पूर्व प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को टिकट दिया है। आजमगढ़ से कमल निशान पर चुनाव लड़ चुके निरहुआ ने इस घोषणा से पहले ही वोट मांगना शुरू कर दिया था।