बिग CG न्यूज: बारातियों से भरी पिकअप पलटी.... 2 की दर्दनाक मौत.... शादी से लौटते वक्त हुए हादसा से मातम में बदली खुशियां.... 15 से ज्यादा लोग घायल.... कई की स्थिति गंभीर.....

बिग CG न्यूज: बारातियों से भरी पिकअप पलटी.... 2 की दर्दनाक मौत.... शादी से लौटते वक्त हुए हादसा से मातम में बदली खुशियां.... 15 से ज्यादा लोग घायल.... कई की स्थिति गंभीर.....


जशपुर। देर रात बारातियों से भरी पिकअप पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। हादसा सन्ना थाना क्षेत्र में हुआ है। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। 15 घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। 

 

 

नया भारत को मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि कई घायलों की स्थिति गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से घायलों को सन्ना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से कुछ लोगों को हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। 

 

 

घायलों की स्थिति देखते हुए मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि बच्चों को ज्यादा चोटें नहीं आई है। नया भारत को मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम छाया हुआ है। इससे पहले भी जिले में पिकअप से बारात ले जाने के दौरान कई बार हादसा हो चुका है।

 

बता दें ग्राम खाखरा से बारात पास के ही एक अन्य गांव फुलझर गई थी। वहां से शादी कराने के बाद सभी पिकअप में सवार होकर गुरुवार रात करीब 9 बजे लौट रहे थे। नया भारत को मिली जानकारी के मुताबिक इसी दौरान फुलझर गांव से थोड़ा आगे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।

 

 

 हादसे में दो लोग पिकअप के नीचे ही दब गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पिकअप के नीचे दबे लोगों को निकाला गया, पर तब तब उनकी मौत हो चुकी थी।