नोटों से भरा पर्स ले उड़ी चिड़िया VIDEO: पार्क में आराम फरमा रही थी दो लड़कियां.... लड़कियों का नोटों से भरा पर्स ले उड़ी चिड़िया.... फिर जो हुआ.... देखें VIDEO.......




डेस्क। इंसान को हमेशा चौंकन्ना रहना चाहिए वरना पता नहीं कब किसका नुकसान हो जाए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक समुद्री पक्षी कुछ खाने का सामान और नोटों से भरा पर्स अपनी चोंच में दबाकर फुर्र हो जाता है। वायरल वीडियो में समुद्री पक्षी ने नोटों से भरा पर्स अपनी चोंच में दबाकर फुर्र हो जाता है। ऐसा देख एक लड़की बुरी तरह चिल्लाने लगती है। पक्षी के पास अपना पैसे से भरा पर्स देख लड़की उसे पाने के लिए इधर-उधर दौड़ती है। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी, इसलिए लड़की को अपना पर्स नहीं मिलता। जिस वजह से लड़की निराश हो जाती है।
मगर लड़की कर भी क्या सकती थी। यह पूरा वाक्या पास लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो लड़कियां एक पार्क में आराम फरमा रही हैं। उन्होंने पास में ही अपने मोबाइल, कुछ खाने का सामान और नोटों से भरा पर्स रखा है। इसी बीच एक समुद्री पक्षी भी वहां पहुंच जाता है। इसमें देख सकते हैं कि पक्षी को अपने पास बैठा देख दोनों मस्ती करने लगती हैं। इस बीच समुद्री पक्षी कुछ खाने का सामान और नोटों से भरा पर्स अपनी चोंच में दबाकर फुर्र हो जाता है। जिसके बाद पार्क में आराम फरमा रही लड़कियों को पक्षी के पीछे भागना पड़ता है।