CG ट्रांसफर ब्रेकिंग: पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी….. SP ने जारी किया आदेश..… TI, SI, ASI बदले.... करीब दर्जन भर पुलिसकर्मियों के तबादले.... जानिए किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी….. देखें ट्रांसफर लिस्ट…….




जशपुर 21 जून 2021। जशपुर में पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। जशपुर पुलिस अधीक्षक बालाजी राव ने आदेश जारी किया है। जशपुर एसपी बालाजी राव ने आदेश जारी करते हुए 8 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। सूची में 3 निरीक्षक, 2 उप निरीक्षक और 3 सहायक उप निरीक्षक के नाम शामिल हैं। जशपुर एसपी बालाजी राव ने पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी कर दी है।
एसपी बालाजी राव ने आदेश में कहा है कि निम्नांकित अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से उनके नाम के सम्मुख दर्शित नवीन पदस्थापना में अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त स्थानांतरित कर पदस्थ किया जाता है। स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना थाना /चौकी हेतु कार्यमुक्त/कार्यग्रहण से इस कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित करें।
दलप्रताप सिंह सिंह बागबहार से सन्ना, जीवन जांगड़े बागबहार, ललित नेगी करडेगा से कांसाबेल, टेकराम सारथी कांसाबेल से लोदाम, रामनाथ राम लोदाम से मनोरा ,किरनेश्वर मनोरा से रक्षित केंद्र , देवनारायण यादव प्रभारी करडेगा , मालिक राम चौहान फरसाबहार से कांसाबेल भेजा गया है।
देखें लिस्ट
