CG- इंजीनियर की किडनैपिंग: नदी पर करा रहा था पुल निर्माण का काम.... बंदूक के दम पर अगवा कर ले गए नक्सली.... इंजीनियर का और राजमिस्त्री अपहरण.... हथियारबंद नक्सलियों ने मजदूरों को धमकाया.....

Engineer kidnapped Was doing bridge construction work on Indravati river Naxalites kidnapped at gunpoint

CG- इंजीनियर की किडनैपिंग: नदी पर करा रहा था पुल निर्माण का काम.... बंदूक के दम पर अगवा कर ले गए नक्सली.... इंजीनियर का और राजमिस्त्री अपहरण.... हथियारबंद नक्सलियों ने मजदूरों को धमकाया.....

...

बीजापुर 11 फरवरी 2022। इंजीनियर को नक्सलियों ने अगवा कर लिया है। बीजापुर के बेदरे थाना अंतर्गत इन्द्रावती नदी पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। रोज की तरह आज भी मजदूर अपने-अपने काम पर लगे थे। निर्माणाधीन पुल के पास कुछ नक्सली पहुँच गए। हथियारबंद नक्सलियों ने मजदूरों को धमकाते हुए कहा कि यहाँ पुल मत बनाओ। नक्सलियों ने इंजीनियर अशोक पवार का अपहरण कर लिया। नक्सली राजमिस्त्री को भी उठा ले गए। माओवादियों ने एक बार फिर एक इंजीनियर का अपहरण किया है।

इंद्रावती नदी पर पुल निर्माण का काम चल रहा है। इसी काम में एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी का इंजीनियर मजदूरों से काम करवा रहा था। इस बीच नदी पार से अचानक माओवादी पहुंचे और इंजीनियर को अगवा कर ले गए। बीजापुर जिले के ASP पंकज शुक्ला ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है, तस्दीक कर रहे हैं। मामला बेदरे थाना क्षेत्र का है। 

इंद्रावती नदी के दूसरे छोर में ग्रामीणों के कपड़े पहने हुए नक्सली पहले से ही इंजीनियर का इंतजार करते बैठे हुए थे। इंजीनियर अशोक पवार रोज की तरह शुक्रवार की सुबह भी पुल का काम कराने पहुंचे। इस बीच अचानक माओवादी इंजीनियर को बंदूक दिखाकर उठा ले गए। जिसके बाद मजदूरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर जवान मजदूरों से पूछताछ कर रहे हैं। फिलहाल इंजीनियर का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।