शिक्षक की मौत CG बड़ी खबर: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को रौंदा.... स्कूल से घर लौट रहे शिक्षक की मौत.... वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल....

शिक्षक की मौत CG बड़ी खबर: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को रौंदा.... स्कूल से घर लौट रहे शिक्षक की मौत.... वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल....

 

कोरबा। स्कूल से घर लौट रहे शिक्षक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंद दिया। इसमें एक शिक्षक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पाली मुख्य मार्ग पर टीपी नगर के पास हादसा हुआ है। दुर्घटना दोपहर लगभग 3.30 बजे की बताई जा रही है।

 

जानकारी के मुताबिक पाली के ग्राम दौरीकलारी निवासी बलदाऊ सिंह पोर्ते उम्र 35 वर्ष प्राथमिक शाला दादर लाफा में सहायक में शिक्षक एलबी के पद पर कार्यरत थे। बलदाऊ सिंह पोर्ते अपने एक अन्य साथी सुदर्शन निवासी ग्राम खैराडूबान के साथ स्कूल से अपनी बाइक में घर लौट रहे थे। 

 

पाली मुख्य सड़क मार्ग पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार टेलर सीजी 12 एएक्स 9620 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को ठोकर मार दिया। बलदाऊ और सुदर्शन सड़क पर गिर गए। दोनों को गंभीर चोटें आई। घटनास्थल पर बलदाऊ की मौत हो गई।

 

सुदर्शन को गंभीर हालत में पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। उसकी हालत को देखकर डॉक्टर ने बिलासपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रेलर चालक को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बिलासपुर से ट्रेलर कोयला लेने के लिए दीपका जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने डायल 112 की मदद से दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में भर्ती कराया गया। पाली पुलिस ने दुर्घटना कारित ट्रेलर एवं उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है।