बिग CG न्यूज: शिक्षाकर्मी महिला ने की आत्महत्या.... धारदार हथियार से गर्दन और हाथ की नस काट ली.... इसी मकान में तीसरी खुदकुशी.... खून से भर गया कमरा.... फैली सनसनी......




रायपुर। शिक्षाकर्मी महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम सरिता श्रीवास्तव है। उसने धारदार चाकू से गर्दन और हाथ की नस काट ली है। पुलिस ने बताया कि मौका-ए-वारदात से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी घर में अब तक ये तीसरी खुदकुशी है। आत्महत्या का कारण अब तक अज्ञात है। मामला राजधानी रायपुर के अभनपुर इलाके का है। महिला 2014 से अभनपुर में पढ़ा रही थी।
मृतक शिक्षाकर्मी महिला गिरधारी देवांगन के घर में किराये से रहती थी। अभनपुर के वार्ड क्रमांक सात में स्थित गिरधारी लाल देवांगन के घर पर ये तीसरी सुसाइड है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इसके पहले भी दो लोगों ने उसी मकान में आत्महत्या की थी। मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए मृतक शिक्षाकर्मी महिला के शव को भेज दिया गया है। देर शाम होने के कारण मृतका का पोस्टमार्मट कल होगा। फिलहाल मामले की तफ्तीश जारी है। पुलिस एक-एक पहलू को लेकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
कुछ दिन पहले ही मृतक शिक्षाकर्मी महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद वह अपने मायके खैरागढ़ चली गई थी। स्वजनों के मुताबिक वहां से स्वस्थ होने के बाद महिला को आज दोपहर 12 बजे खैरागढ़ से रायपुर लेकर आए थे। इसके कुछ समय बाद ही भाई मां और भाभी को अपनी बहन के पास छोड़कर खुद खैरागढ़ चला गया था। इसी बीच उसने इस खतरनाक कदम को उठाया है। परिजनों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।