CG- नगरीय निकाय चुनाव-2021 BIG NEWS: कांग्रेस की बड़ी जीत.... सभी 6 नपं में कब्जा.... कोरिया के विभाजन के असंतोष के बाद भी कांग्रेस का दबदबा.... भिलाई और रिसाली नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा.... चरौदा और बीरगांव नगर निगम में 2 सीट से चूकी.... जानिए कहां किसको कितनी सीटें मिलीं.... देखें जनादेश.....

CG- नगरीय निकाय चुनाव-2021 BIG NEWS: कांग्रेस की बड़ी जीत.... सभी 6 नपं में कब्जा.... कोरिया के विभाजन के असंतोष के बाद भी कांग्रेस का दबदबा.... भिलाई और रिसाली नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा.... चरौदा और बीरगांव नगर निगम में 2 सीट से चूकी.... जानिए कहां किसको कितनी सीटें मिलीं.... देखें जनादेश.....

...

रायपुर 23 दिसंबर 2021। नगरीय निकाय निर्वाचन-2021 के नतीजे आ चुके है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि चुनाव परिणाम कांग्रेस की अपेक्षाओं के अनुरूप आये हैं। छत्तीसगढ़ के 2 नगर निगम, 5 नगर पालिका और 6 नगर पंचायतों के चुनाव में कांग्रेस ने बंपर जीत दर्ज की है। इसमें बीरगांव नगर निगम, चरौदा नगर निगम और जामुल नगर पालिका को छोड़ सभी में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। बीरगांव में 40 वार्डों में से 19 में कांग्रेस के प्रत्याशी जीते। यहां 2 सीट से बहुमत से कांग्रेस चूक गई। भिलाई, रिसाली, चरौदा इन तीनों नगर निगम में कांग्रेस ने एक तरफा जीत दर्ज की। राजनांदगांव के खैरागढ़ नगर पालिका परिषद में भाजपा 10, कांग्रेस ने 9 वार्डों में जीत दर्ज की है। 

जबकि एक वार्ड-4 में टाई हो गया था। दोनों प्रत्याशियों को 387-387 वोट मिले थे। इसके बाद दो बार रीकाउंटिंग कराई गई, लेकिन फिर भी नतीजा नहीं निकल सका। इसके बाद जब तीसरी बार काउंटिग हुई तो एक वोट से कांग्रेस प्रत्याशी को जीता घोषित कर दिया गया। जामुल नगर पालिका पर भाजपा ने 20 में से 10 वार्ड में जीत दर्ज की। बीरगांव में वार्ड 33 के निर्दलीय प्रत्याशी पुन्नी साहू को हार मिली है, इसका पता चलते ही पुन्नी साहू के पति बेहोश हो गए। उन्होंने धांधली का आरोप लगाया है। जामुल नगर पालिका में BJP ने कब्जा किया है। यहां BJP ने 10, कांग्रेस ने 5, JCCJ ने 1 और निर्दलीय 4 वार्ड में अपनी जीत दर्ज कर चुके हैं। यहां जीत के बाद भाजपा में जश्न का माहौल है। 

पालिक निगम, बीरगांव और नगर पालिका परिषद् गोबरा-नवापारा में मतगणना की घोषणा

रायपुर जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन-2021 के तहत नगर पालिक निगम, बीरगांव के 40 वार्डाे के आम निर्वाचन एवं नगर पालिका परिषद् गोबरा-नवापारा के एक वार्ड क्रमांक 14 राधाकृष्ण वार्ड के उप निर्वाचन के मतगणना की घोषणा आज की गई। मतगणना स्थल अडवानी ऑर्लिकॉन शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, बीरगांव में रिटर्निग ऑफिसर श्री बी. बी पंचभाई तथा शासकीय हरिहर उच्चतर माध्यामिक स्कूल के मतगणना केन्द्र में रिटर्निंग ऑफिसर गोबरा-नवापारा श्री निर्भय साहू ने मतगणना के उपरांत परिणाम घोषित किया और विजेता अभ्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। 

मतगणना केन्द्र बीरगांव में प्रेक्षक श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार भी उपस्थित थे। नगर पालिक निगम, बीरगांव के 40 वार्डो में से इंडियन नेशनल कांग्रेस के 19 अभ्यर्थी, भारतीय जनता पार्टी के 10 अभ्यर्थी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के 05 अभ्यर्थी तथा निर्दलीय अभ्यर्थी 06 विजेता घोषित किए गए है। इसी तरह नगर पालिका परिषद् गोबरा-नवापारा के वार्ड क्रमांक 14 राधाकृष्ण वार्ड से भारतीय जनता पाटी की अभ्यर्थी विजेता घोषित की गई है।

नगरीय निकाय निर्वाचन नगर पंचायत भैरमगढ़ एवं भोपालपटनम के परिणाम घोषित

नगरीय निकाय निर्वाचन 2021 के तहत् बीजापुर जिले के दो नगरपंचायत भैरमगढ़ एवं भोपालपटनम में मतगणना के परिणाम जारी हुआ जिसके अन्तर्गत भैरमगढ़ नगर पंचायत के 15 वार्डो में से 10 वार्ड पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की वहीं भोपालपटनम के सभी 15 वार्डो  में   कांग्रेस प्रत्याशी निर्वाचित हुए। भैरमगढ़ के वार्ड क्रमांक 01 से सियाराम नेगी (कांग्रेस) को 136 एवं रजिव नेगी (भाजपा) को 111 मत प्राप्त हुए इसी तरह वार्ड क्रमांक 02 में देवनाथ (भाजपा) 125, अनंत राम नेगी (कांग्रेस) 86, वार्ड क्रमांक 03 में दुरूपसाय कुपाल (कांग्रेस) 140, अर्जुन समरथ (भाजपा) 71, नोटा 04, वार्ड क्रमांक 04 में ललिता कुपाल (भाजपा) 146, धनेश्वरी (कांग्रेस) 115, नोटा 01, वार्ड क्रमांक 05 जागवेन्द्र देवांगन (कांग्रेस) 151, संतोष कुमार देवांगन (भाजपा) 122, जगदीश जाटव (जेसीसी) 10,  नोटा 01, वार्ड क्रमांक 06 लता देवागंन (कांग्रेस) 115, जमुना देवांगन (भाजपा) 107, अनिता सेठिया (जेसीसी) 22, वार्ड क्रमांक 07 निलबती शिव समरथ (भाजपा) 103, निलधर समरथ (कांग्रेस) 102, वार्ड क्रमांक 08 सरिता कश्यप (कांग्रेस) 144, सुबति कश्यप (भाजपा) 122, नोटा 04, वार्ड क्रमांक 09 संजय कुमार नेताम (भाजपा) 109, लव कुमार रायडू (कांग्रेस) 67, निमेश सकनी (जेसीसी) 07, वार्ड क्रमांक 10 ममता नेताम (कांग्रेस)113, शांति बघेल (भाजपा) 93, नोटा 01, वार्ड क्रमांक 11 सुखमती मांझी (कांग्रेस) 133, बालाराम परबुलिया (भाजपा) 86, नोटा 01, वार्ड क्रमांक 12 राजेश्वर कुवर (भाजपा) 125, महेन्द्र साहनी (कांग्रेस) 97, नोटा 02, वार्ड क्रमांक 13 सुखदेव नाग (कांग्रेस) 152, हितेन्द्र नाग (भाजपा) 82, वार्ड क्रमांक 14  शशी परबुलिया (कांग्रेस) 132, बलभद्र पुजारी (भाजपा) 103, वार्ड क्रमांक 15 सरोज शर्मा (कांग्रेस) 163, रीता शैलेन्द्र पटेल (भाजपा) 120, नोटा 01, मत प्राप्त हुए।
नगर पंचायत भोपालपटनम में सभी वार्डों पर कांग्रेस प्रत्याशी निर्वाचित हुए।

वार्ड क्रमांक 01 में सुकना तलांडी (कांग्रेस) 70 वेंकटेश्वर यालम (भाजपा) 48, शरद शंख गोटे (निर्दलीय) 02, विक्की मेट्टा 28, वार्ड क्रमांक 02 अरूण कुमार कोरम (कांग्रेस) 137, मनीष कोरम (भाजपा) 92, वार्ड क्रमांक 03 सुनीता ऐट्टी (कांग्रेस) 93, सरीता कुड़ेम (भाजपा) 60, नोटा 01, वार्ड क्रमांक 04 रिंकी कोरम (कांग्रेस) 77, कविता एंजा, (भाजपा) 54, वार्ड क्रमांक 05 पार्वती गौतम (कांग्रेस) 54, शकुंतला तोर्रेम (भाजपा) 27, वार्ड क्रमांक 06 विजय लक्ष्मी वासम (कांग्रेस) 42, सूर्यकांता केतारप (भाजपा) 20, नोटा 02, वार्ड क्रमांक 07 रज्जाक शेख (कांग्रेस) 74, श्रीनिवास कोयलकर (भाजपा) 55, वार्ड क्रमांक 08 नीरज सुनारकर (कांग्रेस) 112, जितेन्द्र कुमार लहरे (भाजपा) 61, वार्ड क्रमांक 09 विजार खान (कांग्रेस) 64, दुष्यंत देहारी (भाजपा) 58, , वार्ड क्रमांक 10 आशा आत्म कुमारी (कांग्रेस) 84, फिरोज खान (भाजपा) 43, वार्ड क्रमांक 11 संतोष कुमार बोरे (कांग्रेस) 80, फारूख खान (भाजपा) 34 अफजल खान (निर्दलीय) 05 वार्ड क्रमांक 12 शशीकला दबागटला (कांग्रेस) 71, संगीता पुपला (भाजपा) 50, वार्ड क्रमांक 13 सपना काटरेवला (कांग्रेस) 87, पूजा आइट पामुला 76, वार्ड क्रमांक 14 रविन्द्र पेरमल (कांग्रेस) 55, श्याम कुमार पेद्दी (भाजपा) 52, वार्ड क्रमांक 15 अरूण वासम (कांग्रेस) 73, राकेश केतारप (भाजपा) 55, अनिल कुमार संड्रा (निर्दलीय) 01 मत प्राप्त किये। जिले में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2021 के तहत स्थानीय स्तर पर नगर पंचायत भैरमगढ़ और भोपालपट्टनम के मतगणना परिणाम को लेकर मतदाताओं, अभ्यर्थियों सहित राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं में मतगणना शुरू होने के साथ ही उत्सुकता बनी रही। इस बीच सभी लोग अपने-अपने स्तर पर परिणाम को लेकर विचार-विमर्श करते रहे। अनन्तिम परिणाम घोषित होने के पश्चात निर्वाचित घोषित अभ्यर्थियों को सम्बन्धित रिटर्निंग आफिसर्स के द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता और  मीडिया प्रतिनिधी तथा निर्वाचन दायित्व से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक  मौजूद थे।

नगर पंचायत मारो आम निर्वाचन, नगर पालिका बेमेतरा उप चुनाव, नगर पंचायत थानखम्हरिया के मतदान के नतीजों की घोषणा हुई

नगरीय निकायों में आम/उप निर्वाचन के तहत बेमेतरा जिले की नगर पालिका परिषद बेमेतरा, नगर पंचायत थानखम्हरिया एवं मारो में पार्षद पद के लिए 20 दिसम्बर को मतदान हुआ, जिसकी मतगणना आज गुरुवार को हुई। जिला निर्वाचन कार्यालय (स्था. निर्वा.) से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत मारो के विजय प्रत्याशियों मे वार्ड क्रमांक 01 से पुरुषोत्तम कोशले (भाजपा) प्राप्त मत 90, वार्ड क्र.02 से मालती बघेल (कांग्रेस) प्राप्त मत 94 प्लस 1, वार्ड क्र 03 से ममता यादव (कांग्रेस) प्राप्त मत 195, वार्ड क्र 04 से राजेन्द्र कुमार टंडन (कांग्रेस) प्राप्त मत 156, वार्ड क्र 05 से अराधना माधो सिंह क्षत्री (कांग्रंेस) प्राप्त मत 127, वार्ड क्र 06 से मनोज गुम्बर (भाजपा) प्राप्त मत 88, वार्ड क्र 07 से बसंत कुमार गुप्ता (भाजपा) प्राप्त मत 125, वार्ड क्र 08 सुधा तिवारी (कांग्रेस) प्राप्त मत 118, वार्ड क्र 09 चन्द्रभान साहू (भाजपा) प्राप्त मत 111, वार्ड क्र 10 रामनाथ मिरी (कांग्रेस) प्राप्त मत 124, वार्ड क्र 11 परमेश्वर पप्पू मिरी (कांग्रेस) प्राप्त मत 158, वार्ड क्र 12 सुरेश कुमार पाटील (भाजपा) प्राप्त मत 165, वार्ड क्र 13 इश्वर धु्रव (कांग्रेस) प्राप्त मत 110, वार्ड क्र 14 चंद्रकांता निरंजन बंजारे (कांग्रेस) प्राप्त मत 85 और वार्ड क्र 15 से धनलाल देशलहरे (निर्दलीय) 109 मत प्राप्त कर विजयी हुये।

नगर पालिका परिषद बेमेतरा के वार्ड क्रमांक-05 में पार्षद के पद के लिए निर्वाचन सम्पन्न हुआ, जिसकी मतगणना के उपरांत विजय प्रत्याशी राजू साहू (कांग्रेस) को 564 मत तथा वार्ड क्रमांक 11 के विजय प्रत्याशी नीतू कोठारी (निर्दलीय) को 509 मतों से विजयी हुए। इसी प्रकार नगर पंचायत थानखम्हरिया के वार्ड क्रमांक 11 से अफसाना करीम बेग (कांग्रेस) 184 मत प्राप्त कर विजयी हुए।

नगरी निकाय चुनाव में नगर पालिका जामुल के 20 वार्ड के परिणाम घोषित।

 विजेता वार्ड क्रमांक 1-  सबीहा करीम खान कांग्रेस 345

 विजेता वार्ड क्रमांक 2- खम्मन सिंह ठाकुर भाजपा 333

  विजेता वार्ड क्रमांक 3- रेखराम बंछोर भाजपा 286

 विजेता वार्ड क्रमांक 4- सरोजिनी चंद्राकर कांग्रेश 408

 विजेता का वार्ड क्रमांक 5- दीपक गुप्ता भाजपा 396

 विजेता वार्ड क्रमांक 6- संजय देशलहरे कांग्रेस 418

 विजेता वार्ड क्रमांक 7- अश्वनी साहू निर्दलीय 343

 विजेता वार्ड क्रमांक 8- निशा चन्नेवार निर्दलीय 226

 विजेता वार्ड क्रमांक 9- सीमा यादव भाजपा 284

 विजेता वार्ड क्रमांक 10- रामप्यारी वर्मा भाजपा 294

 विजेता वार्ड क्रमांक 11- ईश्वर सिंह भाजपा 202

 विजेता वार्ड क्रमांक 12- सुनीता चन्नेवार कांग्रेस 594

 विजेता वार्ड क्रमांक 13- कविता विश्वाल भाजपा 447

 विजेता वार्ड क्रमांक 14- रामदुलार साहू कांग्रेश 199

 विजेता वार्ड क्रमांक 15- के राजू निर्दलीय 254

 विजेता वार्ड क्रमांक 16- चुम्मन वर्मा निर्दलीय 594

 विजेता वार्ड क्रमांक 17- दुर्गाबाई वैष्णव जे (कांग्रेस) 413

 विजेता वार्ड क्रमांक 18- तिलेश्वर देवांगन भाजपा 464

 विजेता वार्ड क्रमांक 19- अहिल्या वर्मा भाजपा 396

  विजेता वार्ड क्रमांक 20- शांति टंडन भाजपा 611

भाजपा -10

कांग्रेस -05

जे -01

निर्दलीय-04

नगर निगम भिलाई चरोदा

1 ठामेश्वरी साहू कांग्रेस

2 राकेश बंछोर भाजपा

3 संतोषी विनोद निषाद कांग्रेस

4 भुपेन्द्र वर्मा निर्दलीय

5 मनोज कुमार निर्दलीय

6 दीप्ति आशीष वर्मा कांग्रेस

7 संतोष तिवारी कांग्रेस

8 हेमंत वर्मा कांग्रेस

9 कुसुम विपिन चंद्राकर निर्दलीय

10 गुरुचरण सिंह भाजपा

11 राम खिलावन वर्मा भाजपा

12 तुलसी राम ध्रुव भाजपा

13 शारदा लावेश कुमार निर्दलीय

14 देव कुमारी भलावी कांग्रेस 

15 डे साहब वर्मा पप्पू कांग्रेस

16 प्रेम लता चंद्राकर भाजपा

17 फिरोज फारूकी भाजपा

18 अभिषेक वर्मा बड़ू कांग्रेस

19 मनीष वर्मा पिंकू कांग्रेस

20 अपर्णा सुब्रोतो दासगुप्ता भाजपा

21 संजय यादव भाजपा

22 निशा राजेश यादव भाजपा

23 टेनेंद्र कुमार कांग्रेस

24 सत्यप्रकाश शर्मा भाजपा

25 एस वेंकट रमना कांग्रेस

26 मोहन साहू कांग्रेस

27 एम जानी निर्दलीय

28 डी शोभा रानी वेंकट राव

29 चंद्र प्रकाश पांडे भाजपा

30 ईश्वर लाल साहू कांग्रेस

31 भारती राम सूर्य वंशी

32 ललित यादव भाजपा

33 रविन्द्र कुमार हर पाल निर्दलीय

34 नंदनी जांगड़े भाजपा

35 ललित दुर्गा कांग्रेस

36 सुषमा कमलेश चंद्राकर कांग्रेस

37 कृष्णा चंद्राकर कांग्रेस

38तुषान्त वर्मा भाजपा

39कामता प्रसाद साहू कांग्रेस

40 निर्मल कोसरे कांग्रेस

नगर पालिक निगम भिलाई

1 निर्दलीय भूपेंद्र साहू

2 कांग्रेस कमलेश देवांगन

3 हरिओम तिवारी निर्दलीय

4 भाजपा चंद्रेश्वरी बांधे

5 कांग्रेस संदीप निरंकारी

6 कांग्रेस रविशंकर कुर्रे 

7 कांग्रेस आदित्य सिंह

8  निर्दलीय राजेन्द्र कुमार 

9 निर्दलीय रानू साहू

10 दिनेश कुमार शिंदे बसपा

11 कांग्रेस शमशेर अहमद सिद्दीकी 

12 कांग्रेस  गिरवर बंटी साहू

13 निर्दलीय शाहीन अख्तर

14 कांग्रेस अभिषेक मिश्रा 

15 निर्दलीय मुरली धर गुलहाने

16 कांग्रेस केशव प्रसाद चौबे

17 कांग्रेस विनोद यादव

18 निर्दलीय राजकुमार साव

19 निर्दलीय राजू भैया

20 भाजपा स्मिता दोडके

21 कांग्रेस  नेहा साहू 

22 निर्दलीय मंजू चंद्राकर

23 कांग्रेस उषा शर्मा

24 कांग्रेस नीतीश यादव 

25 भाजपा नोहर वर्मा

26 कांग्रेस बलदाऊ पिपरिया

27 कांग्रेस जोहन सिन्हा

28 कांग्रेस शारदा रॉय

29 भाजपा संजय सिंह

30 भाजपा सत्या देवी जायसवाल

वार्ड 31 भाजपा प्रियंका साहू 

वार्ड 32 भाजपा लक्ष्मी दिवाकर

वार्ड 33 निर्दलीय धरमीन देवांगन 

वार्ड 34 भाजपा छोटे लाल चौधरी

वार्ड 35 निर्दलीय इंजीनियर सलमान

वार्ड 36 भाजपा विनोद चेलक

वार्ड 37 कांग्रेस मन्नान गफ्फार खान

वार्ड 38 कांग्रेस राजा देवांगन

वार्ड 39 कांग्रेस रीता सिंह गेरा 

वार्ड 40 भाजपा गिरजा बाई बंछोर

वार्ड 36 कांग्रेस देवकुमार बंजारे

वार्ड 37 कांग्रेस मन्नान गफ्फार खान

वार्ड 38 भाजपा पीयूष मिश्रा

वार्ड 39 कांग्रेस रीता सिंह गेरा 

वार्ड 40 भाजपा गिरजा बाई बंछोर

वार्ड 41भाजपा वीना चंद्राकर

वार्ड 42 भाजपा श्याम बहादुर सिंह

43 कांग्रेस मार्तण्ड सिंह मनहर

वार्ड 44 भाजपा दया सिंह

वार्ड 45 भाजपा पी श्याम सुंदर राव

वार्ड 46 कांग्रेस के जगदीश कुमार

वार्ड 47 कांग्रेस भुपेन्द्र कुमार यादव

वार्ड 48 कांग्रेस शुभम कुमार झा 

वार्ड 49 कांग्रेस एम लक्ष्मी गोपाल 

वार्ड 50 कांग्रेस डी सुजाता

51 भाजपा उषा मधुकर

52 कांग्रेस सुरेश कुमार वर्मा

53 कांग्रेस एल राजेश्वरी

54 भाजपा रश्मि सिंह 

55 कांग्रेस नोमिन साहू

56 भाजपा जे ललिता

57 कांग्रेस राजेश चौधरी

58 भाजपा ईश्वरी 

59 कांग्रेस एकांश बंछोर

60 कांग्रेस नीरजपाल

61 कांग्रेस सेवन कुमार

62 कांग्रेस मालती ठाकुर

63 कांग्रेस साकेत चंद्राकर

64 भाजपा उपासना साहू

65 कांग्रेस सुभद्रा सिंह

66 कांग्रेस लक्ष्मी पति राजू

67 कांग्रेस उमेश कुमार साहू

68कांग्रेस भगवती शर्मा

69 कांग्रेस कोमल दास टंडन

70 कांग्रेस सीजू एंथोनी

 

नगर पंचायत कुरूद, मगरलोड व आमदी में मतदान के नतीजों की घोषणा हुई

 

नगरीय निकायों में उप निर्वाचन के तहत जिले की तीन नगर पंचायत आमदी, कुरूद व मगरलोड में पार्षद के एक-एक पद के लिए 20 दिसम्बर को मतदान हुआ, जिसकी मतगणना आज सुबह नौ बजे से हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत आमदी के वार्ड क्रमांक-14 में पार्षद के पद के लिए निर्वाचन सम्पन्न हुआ, जिसकी मतगणना के उपरांत प्रत्याशी  घनानंद साहू को 222 मत तथा  निर्मला कोसरिया को 183 मत मिले। इस तरह विजयी प्रत्याशी  साहू 39 मतों के साथ विजयी रहे।

 

यहां पर कुल 414 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें विधिमान्य मतों की कुल संख्या 405, अविधिमान्य 09 वोट रहे। इसी तरह नगर पंचायत कुरूद के वार्ड क्रमांक-01 में उपनिर्वाचन सम्पन्न हुआ, जिसमें प्रत्याशी प्रकाश चैनवानी (पप्पी) को 131 मत तथा उत्तम साहू को 289 मत प्राप्त हुए। इस तरह प्रत्याशी श्री साहू ने 158 मतों से जीत हासिल की। यहां पर 07 मतदाताओं ने नोटा (इनमें से कोई नहीं) के लिए वोट किया। यहां डाले गए कुल मतो की संख्या 427, विधिमान्य मतों की संख्या 420 तथा अविधिमान्य मतों की संख्या 07 रही। इसी प्रकार नगर पंचायत मगरलोड के वार्ड क्रमांक-11 में पार्षद पद के लिए निर्वाचन हुआ, जिसकी आज मतगणना सम्पन्न हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रत्याशी देवराज देवांगन को 101 मत,  सुरेश कुमार साहू को 139 मत तथा नोटा में एक वोट पड़ा। प्रत्याशियों के बीच जीत का अंतर 38 मतों का रहा। यानी प्रत्याशी श्री साहू 38 मतों से विजयी घोषित किए गए। इस तरह यहां कुल 245 मतदाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें विधिमान्य मतों की संख्या 240 और अविधिमान्य मतों की संख्या 05 रही।

 

चुनाव परिणाम कांग्रेस की अपेक्षाओं के अनुरूप आये हैं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के कामों पर जनता ने लगाई मुहर

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि चुनाव परिणाम कांग्रेस की अपेक्षाओं के अनुरूप आये हैं। निकाय चुनाव के परिणाम जनता के मूड को समझने के लिये पर्याप्त है। यह चुनाव बस्तर, सरगुजा से लेकर दुर्ग, रायपुर सभी जगह हुये है। सभी स्थानों की जनता ने कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया। कांग्रेस पार्टी इस भरोसे और विश्वास के लिये जनता के प्रति आभार व्यक्त करती है। जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार के तीन साल के कामों पर मुहर लगाया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 3 सालों में जो जनहितकारी काम किया, योजना बनाया उनका क्रियान्वयन किया जनता ने उस पर अपनी सहमति दिया है। जनता ने भूपेश बघेल के विस्वसनीय नया छत्तीसगढ़ मॉडल को भी स्वीकार किया है। कांग्रेस सरकार ने पिछले तीन सालों में प्रदेश हर वर्ग किसान, मजदूर, आदिवासी, महिला, अनुसूचित जाति, युवा सभी के लिये काम किया। छत्तीसगढ़ के किसान से लेकर उद्योगपति सभी खुश है। भूपेश सरकार सभी के तरक्की के लिये रास्ते खोले है। यही कारण है सभी वर्ग के लोग कांग्रेस की सरकार से खुश है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस सरकार ने जनता के भरोसे को बनाये रखा है। यही कारण है सभी उपचुनाव, नगर निगम, पंचायत चुनाव कांग्रेस ने जीता था वर्तमान निकाय चुनाव में भी जनता कांग्रेस प्रत्याशियों को भरपूर आर्शिवाद दिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि इस चुनाव में जनता ने भाजपा के अतिवादी सांप्रदायिकता और धर्मांतरण के झूठे मुद्दे को भी खारिज किया। जिस प्रकार से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह अधिकारियों को धमका रहे थे, जिस प्रकार की अभद्र भाषा पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर बोल रहे थे, कभी लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे, कभी हाथ काट लेने की धमकी दे रहे थे, कभी महिलाओं के बुर्के उतरवा देने की धमकी दे रहे थे जनता ने भाजपा की उस भाषा को भी अस्वीकार किया है। भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जो झूठा आरोप पत्र प्रस्तुत किया था जनता ने भाजपा के उस आरोप पत्र को भी नकार दिया है।