दूल्हे ने स्टेज पर दुल्हन को मारा थप्पड़: दुल्हन ने कजन संग किया डांस तो दूल्हे ने जड़ा थप्पड़.... फिर हुआ कुछ ऐसा.... आप भी जानकर हो जाएंगे हैरान.... वीडियो हुआ वायरल.......

दूल्हे ने स्टेज पर दुल्हन को मारा थप्पड़: दुल्हन ने कजन संग किया डांस तो दूल्हे ने जड़ा थप्पड़.... फिर हुआ कुछ ऐसा.... आप भी जानकर हो जाएंगे हैरान.... वीडियो हुआ वायरल.......

...

डेस्क। दूल्हा और दुल्हन जब स्टेज पर थे। उस समय दुल्हन का एक भाई वहां आ गया और उनके साथ नाचने लगा। दूल्हे को इस बात से इतना गुस्सा आया कि उसने उसी समय सबके सामने दुल्हन को थप्पड़ मार दिया। तमिलनाडु में एक दूल्हे ने शादी समारोह में नाच के दौरान दुल्हन को थप्पड़ मार दिया  इससे दुल्हन इतनी नाराज हो गई कि उसने उसी समय उस शख्स से शादी तोड़ दी। दुल्हन ने उस दूल्हे से शादी तोड़ते ही किसी अन्य शख्स से शादी भी कर ली। घटना कुड्डालोर जिले के पनरुती की है। दुल्हन के परिजनों ने बताया कि दूल्हे ने सबके सामने स्टेज पर दुल्हन को थप्पड़ मारा था और वो थप्पड़ काफी जोरदार भी था। इसी के चलते दुल्हन को भी गुस्सा आ गया और उसने निर्णय लिया कि अब वह इस शख्स से शादी नहीं करेगी।

दुल्हन ने उसी मुहूर्त पर की शादी

वहीं, दूल्हे के थप्पड़ मारने के बाद दुल्हन ने फौरन शादी तोड़ दी। दुल्हन ने इसके बाद समारोह में आए किसी अन्य शख्स से शादी भी कर ली। दुल्हन के परिवारवालों का कहना है कि लड़के ने सबके सामने स्टेज पर हमारी बेटी को जोर से थप्पड़ मारा था। इसी बात से लड़की ने शादी तोड़ने का फैसला किया। इसके बाद उसने वहां आए दूसरे लड़के को चुना और तय मुर्हूत पर उससे शादी कर ली। हालांकि उन्होंने शादी किसी और जगह पर की।

छोड़े गए दूल्हे ने पुलिस में दी शिकायत

वहीं, शादी टूटने के बाद पहले वाला दूल्हा पनरुती ऑल वुमेन पुलिस स्टेशन पहुंचा और दुल्हन के साथ ही उसके परिवार वालों के खिलाफ शिकायत दी। लड़के का कहना है कि जब उसने डांस के दौरान दुल्हन को टोका कि दूसरे के साथ डांस क्यों कर रही हो, तो उसने कहा कि डांस करने का फैसला उसका है। इसलिए उसने थप्पड़ मारा। दूल्हे ने दुल्हन के परिवार वालों पर गाली-गलौज करने, उत्पीड़न करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। 

पहले भी सामने आया ऐसा मामला

दिसंबर 2021 में यूपी के अलीगढ़ से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था। जहां पर दुल्हन ने अचानक शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ और मामला पुलिस तक जा पहुंचा।