CG ट्रांसफर ब्रेकिंग: राज्य सरकार ने जारी किया आदेश.... खाद्य विभाग के विशेष सचिव हटाए गए.... अब इनको मिली जिम्मेदारी.... इन्हें तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के विशेष सचिव की जिम्मेदारी.... देखें आदेश.......




रायपुर 9 नवंबर 2021। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। मनोज कुमार सोनी (आई.टी.एस.) विशेष सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त विशेष सचिव, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं अभिनव अग्रवाल (आई.आर.एस.) प्रबंध संचालक, छ.ग. वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन, रायपुर को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संयुक्त सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए, प्रबंध संचालक, छ.ग. वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव जे.एस. राजपूत ने जारी किया है।