CG News : राजधानी में सनकी प्रेमी ने प्रेमिका को जिन्दा जलाया, फिर खुद को भी लगाई आग, जानें क्या है पूरा मामला
राजधानी रायपुर में सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया है। फिर खुद पर भी पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली।




रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त सनसनी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया है। फिर खुद पर भी पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। इस घटना में पीड़ित लड़की गंभीर रूप से झुलस गई है वहीं आरोपी भी घायल हो गया है। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है।
पूरा मामला रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र का हैै। खमतराई थाना प्रभारी ने बताया कि, घटना 20 जुलाई की दोपहर लगभग 3 बजे की है। 22 वर्षीय पीड़िता खमतराई ट्रांसपोर्ट नगर में एक निजी सिक्योरिटी एजेंसी में अकाउंटेंट का काम करती है। रोज की तरह वह दफ्तर पहुंची थी। दोपहर में उसका प्रेमी बिरगांव निवासी जीवन दुबे 24 वर्ष पहुंचा और शादी करने का दबाव बनाने लगा।
मना करने पर आरोपी ने अपनी प्रेमिका के उपर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी। इसके बाद खुद पर भी पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जैसे-तैसे वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाया और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं खमतराई पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ 307, 452,342 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।