शहर जिला कॉंग्रेस कमेटी ने कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज व एफआईआर के विरोध में किया प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का पुतला दहन...




शहर जिला कॉंग्रेस कमेटी ने कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज व एफआईआर के विरोध में किया प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का पुतला दहन
हिटलरशाही पर उतारू सांय सरकार लोकतंत्र को करना चाहती है खत्म - सुशील मौर्य
जगदलपुर : आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कॉंग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा भिलाई शहर में विरोध प्रदर्शन के दौरान कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज व 150 से अधिक कॉंग्रेसजनों पर एफआईआर के विरोध में देश के प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा,विष्णु देव साय सरकार हिटलरशाही में उतर आई है लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है यह सरकार विपक्ष की आवाज कुचलना के लिए पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है।
मौर्य ने कहा पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। कब क्या घटना हो जाए, किसी को कुछ नहीं मालूम। बस्तर में लोकतंत्र खत्म हो चुका है।जनता और जनप्रतिनिधि खौफ के साए में जी रहे हैं।राज्य की भाजपा सरकार लगातार जनविरोधी कार्यो में लिप्त है।बस्तर में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। मासूम बच्चियों के साथ अनाचार बढ़ रहा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। छत्तीसगढ़ की हालत बीजेपी सरकार ने महज 8 महीने के कार्यकाल में बदतर कर दी है।जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।
इस दौरान निगम अध्यक्ष कविता साहू,महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष लता निषाद,नेता प्रतिपक्ष उदयनाथ जेम्स,राजेश राय,जनपद उपाध्यक्ष जीशान कुरैशी,वरिष्ठ कॉंग्रेसी अंगद प्रसाद त्रिपाठी,हनुमान दिवेदी, रामाशंकर राव,अतिरिक्त शुक्ला,रविशंकर तिवारी,हरिशंकर सिंह, नरेंद्र तिवारी,ईश्वर बघेल, भुवन झा,प्रशांत जैन,महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, ग्रामीण महामंत्री सुभाष गुलाटी,अल्ताफ उल्ला खान, महेश दिवेदी,निकेत राज झा, सेमियल नाथ,असीम सुता,पार्षद विक्रम सिंह दांगी,कोमल सेना, ललिता राव,कमलेश पाठक, आभास महंती,सुषमा सुता,दयाराम नाग, सुखराम नाग,ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव नाग, युंका प्रदेश महासचिव सूरज कश्यप,प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह,अनुराग महतो, सायमा अशरफ,तरणजीत सिंह,जॉर्ज टोप्पो,शंकर नाग,एनएसयूआई प्रदेश सचिव ज्योति राव,अध्यक्ष शहर विशाल खम्बारी, ग्रामीण नीलम कश्यप,शादाब अहमद, पापिया गाईंन,दक्ष साहू, उमा सागर, खेमराज सेठिया, सलीम अली, अभिषेक गुप्ता, अशोक मंडावी,राजा तिवारी,शहनाज़ बेगम, अपर्णा बाजपेयी, जाहिदा बेगम, एस नीला,माही श्रीवास्तव,अंजना नाग,अंजुम हुसैन,दुशाल काले,गौरव अयंगर,पंकज केवट,उस्मान रज़ा, अंशु नाग, करन बजाज,खिरेंद्र यादव, कुणाल पांडे, अभय सिंह आदि मौजूद रहे।