दूल्हा-दुल्हन की सुहागरात हवालात में: शादी करके लौट रहे थे दूल्हा-दुल्हन.... पुलिस ने पकड़ हवालात में डाला.... दूल्हा-दुल्हन को थाने में गुजारनी पड़ी पहली रात.... 35 बारातियों के खिलाफ FIR दर्ज.... मामला जान हो जाएंगे हैरान.......




...
डेस्क। गुजरात के वलसाड में शादी कर लौट रहे दुल्हा-दुल्हन को पुलिस ने पकड़कर हवालात में डाल दिया। ना सिर्फ दुल्हा-दुल्हन बल्कि 35 बारातियों को भी पुलिस ने पकड़ लिया। दुल्हा-दुल्हन को पहली रात थाने में गुजारानी पड़ी। जोड़ा कोरोना के कारण लगे नाइट कर्फ्यू के बीच शादी करके घर लौट रहा था। उनके साथ परिवार के अन्य लोग भी थे। लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने उन सभी को रोक लिया और कोरोना गाइडलाइन का पालन ना करने के लिए हिरासत में ले लिया। इसी वजह से शादी की पहली ही रात दोनों पति-पत्नी को हवालात में रहकर गुजारनी पड़ गई।
शादी वलसाड शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक फार्महाउस पर रखी गई थी। जैसे ही शादी खत्म हुई दूल्हा-दुल्हन परिवार के साथ मिलकर घर जा रहे थे। उसी दौरान यह सब हो गया। पुलिस ने कोरोना गाइडलाइन का पालन ना करने के लिए दूल्हा-दुल्हन समेत अन्य बारातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल बारातियों और नवदंपति को सुबह ही पुलिस स्टेशन से जमानत पर छोड़ा गया। घरवालों और स्थानीय लोगों में भारी रोष है।
पुलिस का आरोप है की जब इन लोगों को रोका गया तो दूल्हा पुलिस के साथ बदतमीजी करने लगा। तो वहीं, दूल्हे का कहना है कि वे लोग किसी कारणवश लेट हो गए थे। परिवार वालों ने पुलिस से रिक्वेस्ट भी की कि दूल्हा-दुल्हन को जाने दें। भले ही बारातियों को कार्रवाई के चलते रोक लें। लेकिन पुलिस ने उनके साथ बुरा व्यवहार किया और सभी को पुलिस स्टेशन ले गए।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल बारातियों और नवदंपति को बीते मंगलवार की सुबह ही थाने से जमानत पर छोड़ा गया। हालांकि पुलिस का आरोप है कि, जब इन लोगों को रोका गया तो दूल्हा पुलिस के साथ गलत व्यवहार कर रहे थे। इस पर दूल्हे का कहना है कि वे लोग किसी कारणवश लेट हो गए थे। इस दौरान परिजनों ने पुलिस वालों से काफी मिन्रतें भी की दूल्हा-दुल्हन को जाने दें। परिवार के सदस्यों ने कहा, “कर्फ्यू का उल्लंघन करने के लिए हमारे खिलाफ कार्रवाई करें और नवविवाहितों को जाने दें। पुलिस ने दोनों में से एक को नहीं लिया और हमारे साथ बदसलूकी की और हमें थाने ले आई।