बिग CG न्यूज: टेरर फंडिंग का आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार.... आरोपी को रायपुर ला रही है टीम.... आतंकी फंडिंग मामले में पिछले 8 साल से था फरार.... आरोपी इस्पात संयंत्र का पूर्व कर्मचारी.....




...
रायपुर 7 दिसंबर 2021। 8 साल से फरार टेरर फंडिंग के आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर रायपुर पुलिस टीम निकल चुकी है। रायपुर पुलिस ने 8 साल से फरार चल रहे आरोपी राजू खान को पकड़ लिया है। आरोपी राजू खान के खाते में पाकिस्तान से भेजे रुपये आते थे। जिसका इस्तेमाल टेरर फंडिंग में होता था। इस मामले में 4 आरोपियों को रायपुर कोर्ट पहले ही सजा सुना चुकी है। CSP विश्वदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में रायपुर पुलिस ने पश्चिम बंगाल से आरोपी राजू को गिरफ्तार किया। सीएसपी विश्वदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में रायपुर पुलिस बंगाल गई थी। जहां दुर्गापुर में 8 साल से फरार टेरर फंडिंग के आरोपी राजू खान के होने की पुख्ता ख़बर मिली थी।
छत्तीसगढ़ पुलिस लंबे समय से दुर्गापुर निवासी राजू खान उर्फ राजू सिंह की तलाश कर रही थी। सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। राजू पर आरोप है कि उसने वर्ष 2013 में गिरफ्तार दंपती के खाते से राजू खान के खाते में पैसे आते थे, जिसके बाद राजू उस पैसे को दूसरी जगह भेज देता था। इस मामले में पुलिस एक अन्य आरोपी की भी तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक राजधानी के खमतराई थाने में टेरर फंडिंग का मामला दर्ज हुआ था। सबसे पहले पुलिस ने बिहार के जमुई में रहने वाले धीरज साव को पकड़ा। रावाभाठा में यह अंडा चिकन का ठेला लगाता था।
जांच में ये पता चला कि उसका संपर्क पाकिस्तान के एक आतंकी से है। आतंकी संगठन से उसके खाते में पैसा आए थे। उस पैसे का 13 प्रतिशत काटकर अन्य के बैंक खाते में डाल देता था। रायपुर कोर्ट ने 24 नवम्बर को धीरज साव, जुबैर हुसैन,आयशा बानो और पप्पू मंडल को 10-10 साल की सजा सुनाई थी। इस मामले में राजू खान फरार चल रहा था। 8 साल बाद उसे पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है। उरला सीएसपी के नेतृत्व में टीम उसे लेकर रायपुर आ रही है। यहां आने के बाद रिमांड में लेकर उससे पूछताछ होगी। आरोपी दुर्गापुर इस्पात संयंत्र का पूर्व कर्मचारी है।