कोविड़ संक्रमण कॉल में DMFT स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा समाप्ति आदेश बस्तर की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं से खिलवाड़ - नवनीत चांद




जगदलपुर। बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य सयोजक व जनता कांग्रेस जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद से बस्तर जिले व ब्लॉक अस्पताल ,मेडिकल कालेज में सेवा दे रहे DMFT स्वास्थ्य कर्मियों ने मुलाकात कर ,राज्य सरकार,क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते जिला प्रशासन ने सीधे सेवा समाप्ति का आदेश देने के जन विरोधी फैसला करार कर कहा की यह तुगलकी फैसला कोविड़ काल में बस्तर की वर्तमान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं से खिलवाड़ करने जैसा है।
राज्य सरकार की इस बस्तर के लोगो के स्वास्थ्य सुविधाओं, व्यवस्थाओं के विरुद्ध तुगलकी आदेश स्थगन हेतु आगामी संवैधानिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा ,जिसमे बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस जे का हमे बस्तर हित में सहयोग चाहिए।
इस पर बस्तर के स्वास्थ्य कर्मियों की पूरी बात सुन मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक व जनता कांग्रेस जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद ने बस्तर के स्वास्थ्य हितों की रक्षा हेतु राज्य सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की तुगलकी फरमान के विरुद्ध सड़क की लडाई लड़ी जाएगी।
इस दौरान,मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस जे पाधिकारियो के रूप में अजय बघेल,नीलकंठ दास,ओम मरकाम, सुरेंद तिवारी आदि उपस्थित थे।