महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाने हेतु 40 महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण।

महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाने हेतु 40 महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण।

लखनपुर//✍️सितेश सिरदार(कुंवरपुर)

 

लखनपुर विकासखंड के ग्राम केंवरी पंचायत भवन में 23 सितंबर दिन गुरुवार को महिला उत्थान कल्याण समिति कि सदस्य सरिता महंत सुनीता अज्गले एवम समिति के सदस्यों के द्वारा ग्राम केवरी में 40 महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाने हेतु सिलाई प्रशिक्षण दीया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में समिति के सभी सदस्य और ग्रामीण बहनों ने दीप प्रज्वलित करते हुए गर्भवती महिलाओं का गोद भराई किया गया। एवम महिला उत्थान कल्याण समिति के सदस्य सरिता महंत के द्वारा उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में आने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं को लेकर हमें तत्पर रहना चाहिए और इसका डटकर मुकाबला करना चाहिए सुखमय जीवन महिला संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ समिति में महिला दीदियों को जोड़ने का अपील की। महिलाए आशीर्वाद और खुशी में शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम में सरिता महंत, सुनीता अजगले, माया दीपिका दास, गंगोत्री,अनीता सिंह, सुनीता सिंह, सुनीता दास,शीतला यादव,लक्ष्मी पैकरा, अंजनी पैकरा आरती पैकरा ,अंजना पैकरा,मीना दास प्रियंका, सहित महिला उत्थान कल्याण समिति के सदस्य एवम ग्रामीण के महिलाएं उपस्थित रहे।