सुवालका पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष व मेव जिला महासचिव नियुक्त

सुवालका पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष व मेव जिला महासचिव नियुक्त

भीलवाड़ा। सुरेश सुवालका पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष व अख्तर मेव जिला महासचिव के पद पर नियुक्त हुए। भारतीय युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष किशन जाट ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शहर पश्चिमी ब्लॉक अध्यक्ष पद पर सुरेश सुवालका व जिला महासचिव पर अख्तर मेव को मनोनीत किया और शपथ दिलाई कि कांग्रेस को बूथ लेवल से मजबूत करें। यह जानकारी जिला उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने दी।