Congress Candidate List ब्रेकिंग: सर्वे चल रहा है, कुछ बदलाव दिखेगा ,टिकट वितरण में देरी नहीं, महिलाओं को मौका देंगे, जानिए और क्या कहा कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने........
टिकट वितरण में देरी नहीं, महिलाओं को मौका देंगे,और क्या कहा कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने........




कांग्रेस के भरोसा यात्रा में अंबिकापुर पहुंची कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में टिकट वितरण में देरी नहीं हुई है। कांग्रेस में टिकट वितरण के लिए कांग्रेस का सर्वे अब भी चल रहा है। कुछ स्थानों पर बदलाव दिखेगा। लोगों की भावनाओं के अनुरूप टिकट दिया जाएगा। महिलाओं को पहले से अधिक मौका देंगे।
भरोसा यात्रा में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि विलंब नहीं हुआ है। लोगों में उत्सुकता होती है, इसलिए ऐसा लग रहा है। टिकट को लेकर हमारी एक प्रक्रिया होती है। कल ही हमारी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। इसके पहले भी प्रदेश इलेक्शन कमेटी की बैठक हुई। इसके बाद इसे लेकर हम सीईसी में जाएंगे। समय पर फैसले हो जाएंगे। सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देंगे।
कुमारी शैलजा ने महिलाओं को टिकट को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़़ में महिलाएं बहुत सक्षम हैं। सबसे ज्यादा महिला प्रतिनिधि छत्तीसगढ़ में हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि इसे और ज्यादा करें।
सभी नेताओं को साथ लेकर बनेगी सरकार
छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि पिछले चुनाव में सरकार बनाने में सभी नेताओं का योगदान रहा। सभी ने साथ मिलकर सरकार में काम किया। छत्तीसगढ़ में सभी नेताओं को साथ लेकर, उन्हें आगे रखकर भरोसे की सरकार बनाएंगे। हम चुनाव में जा रहे हैं इसलिए स्लोगन भरोसे की सरकार हो गया है।
कुछ सीटों में दिख सकता है बदलाव
कुमारी शैलजा ने कहा कि सरगुजा संभाग की 14 सीटों में कुछ बदलाव हो सकता है। हरेक सीट के लिए पार्टी सर्वे करा रही है। अभी भी हमारा सर्वे चल रहा है। लोगों की जो चाह होगी, उसके हिसाब से टिकट दिया जाएगा।
सिंहदेव बोले-अधिकांश सीटों पर कांग्रेस मजबूत
डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भरोसा यात्रा के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों का कांग्रेस पर भरोसा है। सरकार के काम से लोग खुश हैं। 45 विधानसभाओं का सर्वे मैने स्वयं कराया है। इनमें 70 प्रतिशत से ज्यादा लोग सरकार के काम से खुश हैं। इतनी बारिश में हर जगह लोग शामिल हुए यह लोगों का भरोसा ही है।