*रामानुजगंज विधायक के बदले सुर अपने ही समाज को बताया अंगूठा छाप ... भाजपा अजजा मोर्चा रामानुजनगर ने फूंका पुतला...*
संदीप दुबे




संदीप दुबे
सूरजपुर / भैयाथान : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा रामानुजनगर मंडल के ग्राम छिंदिया में कांग्रेसी विधायक बृहस्पति सिंह का पुतला दहन किया गया कुछ दिन पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने यह बयान दिया था कि आदिवासी अंगूठा छाप इस बयान को लेकर पूरे प्रदेश में जन आक्रोश का माहौल बना हुआ है जिस पर पूरे आदिवाशी ने भी विरोध दर्ज करते हुए रामानुजनगर(श्रीनगर) मणिप्रताप चौक में अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री के उपस्थिति में कांग्रेसी विधायक बृहस्पति सिंह का पुतला दहन किया।
इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से जय प्रकाश उपाध्याय भाजपा मंडल अध्यक्ष, रामलखन सिंह जिला प्रभारी अनुसूचित जनजाति मोर्चा सुरजपुर,कौशल प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा सूरजपुर,संसोधन सिंह अनुसूचित प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी,सुरेश मरकाम अनुसूचित जनजाति प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,महाकाल, बीरबल सिंह,समलु सिंह,यदुनाथ सिंह,प्रमोद,राजकुमार,उमुन्दर, लंकेस्वर, सहित रामानुजनगर के मंडल की टीम उपस्थित रही,