*युवा मोर्चा व महिला मोर्चा ने किया रामनगर स्वास्थ्य कर्मचारियों का सम्मान....*
संदीप दुबे




संदीप दुबे
सुरजपुर :- कोरोना महामारी से पूरा विश्व परेसान हुआ था आज भी है , भारत आज विश्व मे 100 करोड़ वैक्सिनेशन कराने वाला पहला देश बन गया है इतना अत्यधिक जनसंख्या वाले देश के नागरिकों को भारत सरकार द्वारा मुक्त टीकाकरण कराया गया ये अपने आप मे विश्व के सामने देश की बहुत बड़ी उपलब्धि है । इस खुशी के मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के द्वारा रामनगर व खरसुरा में स्वास्थ्य कर्मचारियों का सम्मान किया और बधाई दी। इस कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री दुर्गा गुप्ता ने वही आभार महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रुकमणी सिंह ने किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय जायसवाल , संजय मानिकपुरी , संतोष मानिकपुरी , प्रमोद प्रजापति ,रानी गिरी , रामरतन , ब्रिजेस , व स्वास्थ्य कर्मचारी सहित ग्रामवासी अवस्थित थे ।