CG के सहदेव का ‘पुष्पा’ स्टाइल VIDEO: अब ‘बसपन का प्यार’ फेम सहदेव पर भी छाया ‘पुष्पा’ का खुमार.... 'श्रीवल्ली' गाने पर थिरकते दिखे 'बसपन का प्यार' फेम सहदेव.... देखें VIDEO.......
Srivalli Pushpa Bachpan Ka Pyar Sahdeo Dirdo Viral Video on Social Media Allu Arjun Viral Videos




...
रायपुर 11 फरवरी 2022। ‘पुष्पा‘ के श्रीवल्ली गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। गाने का खुमार सिर्फ आम लोगों पर ही नहीं बल्कि ‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव पर भी छाया हुआ है। वह भी श्रीवल्ली गाने डांस करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर सहदेव का एक वीडियो आजकल खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह इस गाने का हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बैकग्राउंड में श्रीवल्ली गाने का हिंदी वर्जन बज रहा है और सहदेव उसपर डांस कर रहे हैं। वह बिल्कुल वैसा ही डांस कर रहे हैं, जैसा फिल्म में अल्लू अर्जुन ने किया है। वीडियो को उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है और कैप्शन में ‘पुष्पा’ फिल्म का डायलॉग भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, ‘पुष्पा नाम सुनकर फ्लावर समझी क्या?…. फायर है मैं’.
फैंस को पसंद आया अंदाज
फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। उनकी इस वीडियो को अब तक छह लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और 67 हजार से भी ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। फैंस अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं, एक ने लिखा,"सुपर्ब।" तो वहीं दूसरे ने लिखा,"क्या बात है सर हमारे छत्तीसगढ़ के भाई।" एक ने सहदेव का मजाक बनाते हुए लिखा,"छोटू पुष्पा।"
एक्सिडेंट का हुए थे शिकार
अभी कुछ दिनों पहले 'जाने मेरी जानेमन, बसपन (बचपन) का प्यार' गाने वाले सहदेव दिर्दो का एक्सीडेंट हो गया था। हालांकि सहदेव अब ठीक हो चुके हैं। बता दें, सहदेव दिर्दो ने 'जाने मेरी जानेमन' गाना इस प्रकार गाया कि यह बड़ी तेजी से वायरल हो गया और सभी की जुबान पर चढ़ गया।
श्रीवल्ली गाने का स्टेप कॉपी
इन दिनों 'अल्लू अर्जुन' के जैसा डांस करके वीडियो बनाना भी एक ट्रेंड बन गया है। अब इस फिल्म के गाने पर 'बसपन का प्यार' फेम सहदेव थिरकते दिखाई दे रहे हैं और उनका यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वायरल होती वीडियो में सहदेव श्रीवल्ली गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इसमें वह अल्लू अर्जुन के डांस स्टेप्स कॉपी करते दिख रहे हैं। अल्लू अर्जुन के हुक स्टेप को कॉपी करते हुए सहदेव बिलकुल उनके जैसे ही लग रहे हैं। सहदेव ने इस वीडियो को खुद अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, "पुष्पा नाम सुनकर फ्लावर समझी क्या?… फायर है मैं।"