TI ट्रांसफर CG ब्रेकिंग: पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी….. SP ने जारी किया आदेश.... दो DSP को मिली ये जिम्मेदारी.... 8 इंस्पेक्टर को किया इधर से उधर…. जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी.... देखें पूरी लिस्ट.....




धमतरी 21 सितंबर 2021। धमतरी में पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। धमतरी पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने आदेश जारी किया है। धमतरी एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने आदेश जारी करते हुए जिले में 8 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। धमतरी एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी कर दी है। सूची में 8 निरीक्षक के नाम शामिल है।
अरूण कुमार जोशी, उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय जिला धमतरी अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ थाना करेगांव एवं थाना अकलाडोंगरी का पर्यवेक्षण कार्य भी आगामी आदेश पर्यन्त तक अस्थाई रूप संपादित करेंगे।
जिला धमतरी में उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल अपने वर्तमान दायित्वों के साथ साथ नगर पुलिस अधीक्षक तौर पर कार्य करते हुए थाना सिटी कोतवाली थाना अर्जुनी एवं थाना रूद्री का पर्यवेक्षण कार्य भी आगामी आदेश पर्यन्त तक अस्थाई रूप संपादित करेंगें।
जारी ट्रांसफर आदेश में धमतरी पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने कहा है कि के देवराजू, रक्षित निरीक्षक, रक्षित केन्द्र जिला धमतरी अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ आगामी आदेश पर्यन्त तक अस्थाई रूप से यातायात शाखा प्रभारी का कार्य भी संपादित करेंगे। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक इसके साथ 7 पुलिस अधिकारियों को प्रशासनिक कारणों से आगामी आदेश पर्यंत अस्थायी तौर पर कॉलम नंबर 4 में दर्शित नवीन पदस्थापना स्थल में पदस्थ किया जाता है।
देखें आदेश


