सोनिया गांधी की मां का निधन, कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर दी जानकारी…
Sonia Gandhi’s mother Paola Maino passed away कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का शनिवार को इटली में उनके घर पर निधन हो गया। कांग्रेस पार्टी के संचार विभाग के महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया गया।




Sonia Gandhi’s mother Paola Maino passed away
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का शनिवार को इटली में उनके घर पर निधन हो गया। कांग्रेस पार्टी के संचार विभाग के महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया गया।
अपनी मां से मिलने गई थीं सोनिया गांधी
सोनिया गांधी पिछले हफ्ते अपनी मां से मिलने के लिए गई थीं। यह यात्रा मेडिकल जांच के लिए उनकी विदेश यात्रा का हिस्सा था, जहां उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ गए थे।
राहुल और प्रियंका पिछले कुछ सालों में कई बार अपनी नानी से मिलने गए थे। 2020 में जब राहुल गांधी को उनकी लगातार विदेश यात्राओं पर कुछ आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, तो पार्टी ने कहा था कि वह एक बीमार रिश्तेदार से मिलने के लिए इटली की निजी यात्रा पर हैं।