SI का मर्डर: कांस्टेबल ने सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर की हत्या.... इस बात पर था विवाद.... मचा हड़कंप.....

SI का मर्डर: कांस्टेबल ने सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर की हत्या.... इस बात पर था विवाद.... मचा हड़कंप.....

नई दिल्ली। वित्तीय विवाद के चलते एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी सर्विस पिस्तौल से अपने 36 वर्षीय साढू की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में हुई। आरोपी विक्रम सिंह ने हरियाणा के रोहतक के निवासी तथा हरियाणा पुलिस में उप-निरीक्षक वीरेंद्र नंदाल की हत्या कर दी। अधिकारियों ने कहा कि सिंह दिल्ली के ग्रेटर कैलाश थाने में कांस्टेबल के रूप में तैनात है। पुलिस ने कहा कि दोनों के बीच कहासुनी हुई और नंदाल ने सिंह को गाली दी। बाद में सिंह ने अपनी सर्विस पिस्तौल से नंदाल को गोली मार दी। सिंह ने नंदाल की हत्या करने के बाद अन्य कमरे में सो रही अपनी पत्नी को इसकी जानकारी दी। जिसने पुलिस को सूचित किया। 


पुलिस ने कहा कि सिंह को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पिस्तौल बरामद कर ली गई है। उन्होंने कहा कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सफदरजंग अस्पताल में मृतक का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने कहा कि रविवार सुबह सफदरजंग एन्क्लेव के कृष्णा नगर में हुई इस घटना के बारे में करीब आठ बजे सूचना मिली। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो नंदाल मृत मिले। उनके सिर में गोली के निशान थे। पुलिस ने कहा कि नंदाल जूड़ो खिलाड़ी और हरियाणा पुलिस में उप-निरीक्षक थे। वह पांच-छह दिन से सिंह के साथ उसके घर में रह रहे थे। उन्होंने कहा कि सिंह ने नंदाल से पैसे लिये थे। नंदाल पैसे लौटाने के लिये कह रहे थे।