बीच सड़क उतरवाया बुर्का VIDEO: स्कूटी सवार लड़की का सरेआम बुर्का उतरवाया.... हिजाब भी खींचा.... Viral हुआ Video.... देखें VIDEO......

बीच सड़क उतरवाया बुर्का VIDEO: स्कूटी सवार लड़की का सरेआम बुर्का उतरवाया.... हिजाब भी खींचा.... Viral हुआ Video.... देखें VIDEO......

डेस्क। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवती के साथ घृणित हरकत की गई। कुछ लोग जबरन उसका बुर्का उतार देते हैं। वीडियो भोपाल के इस्लाम नगर इलाके का है। पीड़ित लड़की ने इस वीडियो को लेकर कोई शिकायत नहीं दर्ज करवाई है। लेकिन पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद दो लोगों के खिलाफ 151 के तहत निरोधक कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में एक लड़की को घेरकर कुछ लोग बुर्का हटाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। लोग लड़की से बार-बार बुर्का उतारने को कह रहे हैं। उनका कहना था कि आप हमारी कौम को बदनाम कर रही हैं। लड़की से जबरदस्ती बुर्का उतरवाया जाता है। 

पुलिस का कहना है कि बुर्का उतरवा रहे लोगों को संदेह था कि लड़की हिंदू है क्योंकि जिस स्कूटी पर वह बैठी थी, उस पर फूल लगे हुए थे। वहीं स्कूटी चला रहे लड़के के हाथ पर कलावा बंधा हुआ था। लड़की से जबरन लोग बुर्का उतरवाते हैं। उसने जींस पहनी थी। राजधानी भोपाल में मनचलों ने लड़की का हिजाब और बुर्का उतरवा दिया। बताया जा रहा है कि इस्लामनगर में कट्टरपंथी मानसिकता के लोगो ने शक के आधार पर लड़की से ये हिजाब उतरवाया है। दोनों पीड़ित प्रेमी प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं। ये भी बताया जा रहा है कि हिन्दू लड़की बुर्का और हिजाब पहनकर प्रेमी के साथ गयी थी। 

युवती जब बुर्का उतार देती है तो उसे नकाब हटाने का दवाब डाला जाता है। दोनो भीड़ से गिड़गिड़ा रहे है। युवती की ओर से पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई, मगर पुलिस ने दो युवको को धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया। वीडियो में ही कुछ महिलाएं भी जबरन उस लड़की को अपना चेहरा दिखाने के लिए मजबूर कर रही हैं। युवती वीडियो में रोती हुई दिख रही है। वीडियो में दिख रहा है कि युवती पहले बुर्का हटाने से इनकार करती है लेकिन उसके सहयात्री के समझाने पर वह बुर्का उतारती है। इसके बाद लोग उसे हिजाब हटाकर चेहरा दिखाने को कहते हैं।