23 अधिकारी-कर्मचारियों को शो कॉज CG बड़ी खबर: 23 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी.... ये है मामला.... पढ़िए पूरी खबर......




कोरिया 01 अक्टूबर 2021। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटना के 23 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर श्याम धावड़े के निर्देश पर जिले के स्वास्थ्य केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में वार्डों में गंदगी होना, बेडों में बेडशीट न होना, ड्यूटीरत कर्मचारियों का ड्रेसकोड में न होना, शौचालय में गंदगी होना तथा बिना सूचना पूर्व सूचना के कर्मचारियों की अपने कार्य से अनुपस्थिति के कारण खण्ड चिकित्सा अधिकारी पटना को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
साथ ही बिना पूर्व सूचना के अपने कार्य से अनुपस्थित रहने के कारण सहायक ग्रेड 03 विरेन्द्र प्रताप सिंह, बीएएम अभिषेक तिवारी, मेडिकल लैब टेक्नालाजिस्ट अफसाना अंजुम व गुड्डू तिर्की, फार्मासिस्ट ग्रेड 02 विकर्तनजी कुशवाहा, स्टाफ नर्स संतोषी राजवाड़े, चंचला सिंह, गायत्री पटेल, चंदा देवी, बबीता भगत, प्रियंका प्रजापति, देवकुमार साहू, नेत्र सहायक अधिकारी विरेन्द्र कुमार साहू, एलएचव्ही रम्भा पाण्डेय, आरएचओ महिला निर्मला कच्छप, एस डी महंत, उदीसना तिर्की, वार्ड ब्वाय रामहरि अधिकारी, इब्राहिम खान, चौकीदार दिलिप राजवाड़े, वार्ड आया बसंती देवी व कविता पण्डो को भी उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर नहीं पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने इस कृत्य को सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का स्पष्ट उल्लंघन बताते हुए 3 दिवस के भीतर कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के निर्देश दिए हैं।