CM सिक्योरिटी के जवान नशे में मिले: मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक.... CM के बेटे की शादी में नशे में टल्ली दिखे पुलिस के कई जवान.... कुछ वीडियो गेम तो कुछ YouTube में थे मस्त…. ड्यूटी से गायब हुए पुलिसवाले.... चार सस्पेंड.....

CM सिक्योरिटी के जवान नशे में मिले: मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक.... CM के बेटे की शादी में नशे में टल्ली दिखे पुलिस के कई जवान.... कुछ वीडियो गेम तो कुछ YouTube में थे मस्त…. ड्यूटी से गायब हुए पुलिसवाले.... चार सस्पेंड.....


डेस्क। सीनियर पुलिस अधिकारी ने राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारी को चिट्ठी लिखकर यह खुलासा किया है कि मुख्यमंत्री के बेटे की शादी समारोह में पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान भी दारू के नशे में डूबे हुए थे। मुख्यमंत्री के बेटे की शादी से पहले एक नामी मैरिज पैलेंस में लेडीज संगीत पार्टी रखी गई थी। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे की शादी के लेडीज संगीत में सुरक्षा में चूक के आरोप में सीआईए इंचार्ज समेत चार मुलाजिमों को निलंबित कर दिया गया है। इंटेलीजेंस की रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई हुई है। डीजीपी ने आईपीएस अधिकारी सरताज सिंह चहल को दो महीने में जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। सुरक्षा का जिम्मा जिला पुलिस का था। 

जबकि मैरिज पैलेस के भीतरी हिस्से की जिम्मेदारी सीआईए स्टाफ की थी। सीआईए इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह की ड्यूटी गेट पर थी, जिनकी देखरेख में हवलदार जसकरन सिंह, हवलदार दर्शन सिंह व सतबीर सिंह भी गेट पर तैनात थे। समारोह में पुलिस कर्मचारियों के लिए अलग से खाने का इंतजाम था। उक्त तीनों मुलाजिम गेट छोड़कर लेडीज संगीत की पार्टी में अंदर चले गए। इसकी पड़ताल शुरू कर दी गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शराब पीने के शक में तीनों मुलाजिमों का मेडिकल कराया गया। इसके नमूने जांच के लिए फेज-चार स्थित पंजाब स्टेट फोरेंसिक लैब में भेजे गए हैं।  

मोहाली के रिजॉर्ट में हुए 'लेडीज संगीत' फंक्शन के दौरान सुरक्षा में कई खामियां देखी गईं। चिट्ठी में यह भी दावा किया गया कि वीआईपी और खास लोगों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा तक भी नहीं लगाया गया था। वीआईपी के लिए बने रास्ते से कोई भी आसानी से अंदर घुस सकता था। कहा यह भी गया है कि चन्नी की सुरक्षा में लगे कमांडोज को भी अधिकांश समय फोन में वीडियो देखने में बिजी पाया गया और कुछ जवानों को तो शराब पीते भी देखा गया। एंट्री गेट पर खड़े जवान भी कथित तौर पर फंक्शन पूरा होने से पहले ही ड्यूटी से वापस चले गए। 

पंजाब पुलिस डीजीपी को लिखी चिट्ठी में सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में कमियां थीं। बहुत से ऐसे कर्मचारी भी बिना चेकिंग के अंदर आ गए और इनके पास हथियार भी थे। इतना ही नहीं, कार्यक्रम स्थल पर सादे कपड़ों में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को संगीत में शामिल होते और खाना-पीने का लुत्फ उठाते देखा गया। इतना ही नहीं, एक गजेटेड पुलिस अधिकारी को मुख्यमंत्री के पैर छूते देखा गया। चिट्ठी में यह भी बताया गया कि इस मामले पर बाद में भी काफी चर्चाएं हुई।