CG:साजा सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष ने कर्मचारियों की बैठक लिये धान खरीदी की तैयारी की जानकारी.. कहा किसानों को नही होगी कोई तकलीफ...सुचारू खरीदी की तैयारी पूर्ण




संजू जैन:7000885784
साजा- सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष कृष्णा राठी समिति कार्यालय में शनिवार को समिति कर्मचारियों की मैराथन बैठक ले 1 नवम्बर से किसानों के समर्थन मूल्य पर किये जाने वाले धान खरीदी की तैयारी का बिंदुवार जानकारी लिया और कर्मचारियों को सुचारू धान खरीदी करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया साथ ही समिति अध्यक्ष ने कहा धान खरीदी शासन की महत्वपूर्ण कार्य है जो किसानों से जुड़ा है खरीदी में किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जावेगा उन्हें कोई परेशानी नही होगी वही खरीदी केंद्र में पेयजल छायेदार बैठक सहित अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने निर्देशित किया। बैठक में समिति कर्मचारी अंश सोनी,दीपक सोनी,शरद वैष्णव,होरी सिन्हा नर्मदा यादव,नीलम सिन्हा, आनंद यादव उपस्थित थे।