Salman Khan Firing Case : सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले आरोपी ने की आत्महत्या, पुलिस हिरासत में हुई मौत, ऐसे दिया वारदात को अंजाम.....

सलमान खान के घर गैलक्सी अपार्टमेंट में बीती 14 अप्रैल को हुई फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस के गिरफ्तार किए आरोपियों में से एक अनुज थापन ने आत्महत्या कर ली है। आरोपी ने मुंबई पुलिस हेडक्वार्टर के टॉयलेट में चादर से फांसी लगाई।

Salman Khan Firing Case : सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले आरोपी ने की आत्महत्या, पुलिस हिरासत में हुई मौत, ऐसे दिया वारदात को अंजाम.....
Salman Khan Firing Case : सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले आरोपी ने की आत्महत्या, पुलिस हिरासत में हुई मौत, ऐसे दिया वारदात को अंजाम.....

मुंबई। सलमान खान के घर गैलक्सी अपार्टमेंट में बीती 14 अप्रैल को हुई फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस के गिरफ्तार किए आरोपियों में से एक अनुज थापन ने आत्महत्या कर ली है। आरोपी ने मुंबई पुलिस हेडक्वार्टर के टॉयलेट में चादर से फांसी लगाई। अनुज थापन की पंजाब से गिरफ्तारी हुई थी। उसे फायरिंग करने वाले आरोपियों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अनुज थापन ने क्राइम ब्रांच की कस्टडी में आत्महत्या कर ली। हफ्तेभर पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पंजाब से पकड़ा था। इसमें 37 साल का सोनू सुभाष चंद्र और 32 साल का अनुज थापन शामिल था। 

क्राइम ब्रांच सूत्रों के मुताबिक, अनुज थापन ने दोपहर 11 से 12 बजे के करीब बाथरूम में फांसी लगाई। इसके बाद उसे सेंट जॉर्ज अस्पताल में एडमिट कराया गया। हॉस्पिटल ले जाने के बाद डॉक्टर्स ने बताया कि, अनुज थापन की मौत हो चुकी है। 

सलमान खान के घर 14 अप्रैल को हुई फायरिंग मामले में 32 साल के अनुज थापन की गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस के मुताबिक, जिस हथियारों का इस्तेमाल फायरिंग में किया गया था, वो अनुज और सुभाष ने ही सप्लाई किए थे। जानकारी के मुताबिक, वो लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में था। पिछले काफी दिनों से वो पुलिस कस्टडी में था। इसी बीच क्राइम ब्रांच ने जानकारी दी कि, अनुज थापन ने आत्महत्या कर ली है। आरोपी ने बिछौने की दरी से परत खोलकर फंदा बनाया और बाथरूम में जाकर फांसी लगा ली।