सिन्ध के संत साईं साधराम का हरी शेवा उदासीन आश्रम में हुआ स्वागत




भीलवाड़ा। रहेड़की सिन्ध के मशहूर संत साईं साधराम एवं शहजादे रोहितलाल भारत भ्रमण के दौरान भीलवाड़ा आगमन पर रविवार 15 मई को हरी शेवा उदासीन आश्रम में पहुंचे जहां श्रद्धालुओं अनुयायियों एवं संत मंडल द्वारा स्वागत सत्कार किया गया। साईं साधराम साहब ने हरी शेवा आश्रम परिसर में दरबार साहब, सतगुरूओं की समाधियों पर शीश नवाया। संत मयाराम ने साईं साधराम का शाल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने हरिद्वार प्रवास से ही उनके आगमन पर हर्ष व्यक्त किया। आश्रम में सचिव हेमंत वच्छानी, ईश्वर आसनानी, अंबालाल नानकानी, हिम्मत खत्री, कैलाश कृपलानी, गोपाल हरदासानी, पल्लवी वच्छानी, रोमा नोतानी, पंडित सत्यनारायण सहित अनेक श्रद्धालुओं दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।