गौ माताओं के जल हेतु रखवाये जलपात्र व गौ शाला का किया अवलोकन




भीलवाड़ा। गौसेवा में अग्रणीय संस्था सिन्धुसेना भीलवाड़ा द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गौमाताओं के भीषण गर्मी में प्यास से व्याकुल पानी पीने हेतु जलपात्र रखवाये।सिन्धुसेना जिलाध्यक्ष किशोर लखवानी ने बताया कि जलपात्र सिन्धुसेना महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रोमा लखवानी के नेतृत्व में रखवाये गये।सिन्धुसेना जिलाध्यक्ष किशोर लखवानी ने बताया कि हरनी महादेव स्थिति श्री कृष्ण गौ सेवा धाम का अवलोकन किया।गौशाला में 10 जलपात्र सेवा में रखवाने की बात भी रखी।गोशाला में गौभक्तों की सेवा देख प्रशंसा की।श्री कृष्ण गौ सेवा धाम के अध्यक्ष उदय लाल जाट,उपाध्यक्ष जमनालाल जाट, मुकेश कीर,किशन कीर, मुकेश जाट, राजू कीर, महेश शर्मा, गोपाल सिंह आदि गोभक्त उपस्थित थे।