Smartphone Blast: स्मार्टफोन यूजर्स सावधान! गेम खेलते हुए फटा फोन, फटाफट देखें आप भी तो नहीं कर रहे ये काम.....

डेस्क। स्मार्टफोन इस्तेमाल के दौरान सावधान रहने की जरूरत है। 13 साल का लड़का Redmi के फोन पर वीडियो गेम खेल रहा था और उसका फोन ब्लास्ट हो गया। एक गलती की वजह से स्मार्टफोन ब्लास्ट हो सकता है। उत्तर प्रदेश के मथुरा में वीडियो गेम खेलते-खेलते मोबाइल अचानक फट गया। इस वजह से लड़का बुरी तरह से घायल हो गया। फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल भारी पड़ सकता है। 

Smartphone Blast

अगर आप भी फोन को चार्ज पर लगाकर यूज करते हैं तो आप हादसे का शिकार हो सकते हैं। फोन चार्ज होते समय हीट होता है। इस दौरान इस्तेमाल इसको ओवरहीट कर सकता है और इससे ये फट सकता है। फोन पर ओवरलोड देने से भी कोई हादसा हो सकता है। ज्यादा लोड से फोन हीट होने लगता है। चार्ज के दौरान ओवरलोडेड ऐप्स की वजह से फोन बहुत ज्यादा गर्म होकर फट सकता है। 

इस वजह से फोन की मेमोरी को 70-80 परसेंट कर खाली रखें और कम स्पेसिफिकेशन्स वाले फोन में ज्यादा हैवी गेम्स ना खेलें। फोन को चार्ज करने के लिए ओरिजिनल चार्जर इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। हर बार ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इस वजह से आप जहां तक संभव हो ओरिजिनल चार्जर का ही इस्तेमाल करें। 

अगर ओरिजिनल चार्जर नहीं मिल रहा है तो बेस्ट कंपीटेबल चार्जर का यूज करें। 13 साल का लड़का Redmi के फोन पर वीडियो गेम खेल रहा था। अचानक कमरे से धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाके की आवाज सुनकर जब घर वाले कमरे में गए तो पाया फोन फटा चुका था और इससे वो घायल हो चुका था। फोन फटने से उसका चेहरा और हाथ झुलस गया है। फिलहाल उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।