RAIPUR CRIME NEWS : NSUI के प्रदेश सचिव पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : डीडी नगर थाना क्षेत्र में एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मेहताब हुसैन पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी ओम दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

RAIPUR CRIME NEWS : NSUI के प्रदेश सचिव पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
RAIPUR CRIME NEWS : NSUI के प्रदेश सचिव पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : डीडी नगर थाना क्षेत्र में एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मेहताब हुसैन पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी ओम दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। बताया जा रहा है की ओम दुबे आदतन चाकूबाज हैं। इस वारदात से पहले एक और हत्या के प्रयास में जेल निरुद्ध हुआ था लेकिन 12 दिन पहले उसे जमानत मिल गई थी और वह रायपुर सेंट्रल जेल बाहर आया था।

गौरतलब हैं की आरोपी का पिता भी हत्या के मामले सजायाफ्ता कैदी हैं। वह पैरोल में बाहर आने के बाद से फरार चल रहा हैं। बहरहाल पुलिस अब ओम दुबे से पूछताछ कर हमले की वजह के बारे में जानकारियां जुटा रही हैं। बता दे की यह हमला मंगलवार की बताई जा रही हैं। आरोपी ने इस घटना को गोल चौक के पास अंजाम दिया था और फिर फरार हो गया था। घायल मेहताब को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी।