मंत्रियों के विभागों का बंटवारा BIG ब्रेकिंग: मंत्रियों को सौंपे गए विभाग.... शपथ ग्रहण के बाद विभागों का हुआ बंटवारा.... नए स्वास्थ्य और रेल मंत्री के नामों का एलान.... सिंधिया को मिला ये मंत्रालय.... देखें किसको कौन सा विभाग.....




नई दिल्ली। पीएम मोदी कैबिनेट में बुधवार को पहला सबसे बड़ा विस्तार कर दिया गया है। पीएम मोदी की टीम में 43 चेहरों को जगह मिली है। स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय दिया गया है। ऐसे में स्मृति ईरानी के पास यही इकलौता मंत्रालय रहेगा। इसके अलावा पीयूष गोयल को टेक्सटाइल मिनिस्ट्री का कार्यभार सौंपा गया है।
अश्वनी वैष्णव को मिनिस्टर ऑफ़ आईटी कम्युनिकेशन और रेलवे की जिम्मेदारी दी गयी है। ऐसे में अब पीएम मोदी के सबसे खास नजर वाले मंत्रालय, यानी कि रेलवे मिनिस्ट्री का कार्यभार अश्वनी वैष्णव संभालेंगे।
मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले धर्मेन्द्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय और कौशल विकास का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन विभाग दिया है।
नई दिल्ली से बीजेपी की सांसद मीनाक्षी लेखी को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। उन्हें विदेश राज्यमंत्री बनाया गया है। साथ ही उन्हें संस्कृति मंत्रालय भी सौंपा गया है।
मोदी कैबिनेट में प्रमोशन पाने वाले अनुराग ठाकुर को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें किरण रिजिजू की जगह युवा, खेल मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा वो सूचना और प्रसारण मंत्री भी बनाए गए हैं। वहीं बिहार से दिग्गज बीजेपी नेता गिरिराज सिंह को ग्रामीण विकास मंत्रालय दिया गया है।
इसके साथ ही लोक जनशक्ति पार्टी के सबसे चर्चित नेता और चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। उन्हें खाद्य प्रसंस्करण मंत्री बनाया गया है। पूर्व में यह विभाग उनके भाई रामविलास पासवान ने भी संभाला है।
पीएम मोदी और अमित शाह के चहेते कहे जाने वाले भूपेन्द्र यादव को श्रम मंत्री बनाया गया है। साथ ही उन्हें पर्यावरण मंत्रालय भी दिया गया है। इससे पहले श्रम विभाग संतोष गंगवार सम्भाल रहे थे। वहीं हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम और शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गयी है।
कैबिनेट विस्तार के 2 घंटे के भीतर ही प्रधानमंत्री मोदी ने नई टीम को विभागों का जिम्मा भी सौंपना शुरू कर दिया। सबसे पहले गृह मंत्री अमित शाह को सबसे नया मंत्रालय मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेशन, यानी सहकारिता मंत्रालय दिया गया है। हॉर्वर्ड से पढ़े ज्योतिरादित्य सिंधिया को एविएशन मिनिस्ट्री और IIT से पोस्ट ग्रैजुएट अश्विनी वैष्णव को रेल और सूचना प्रसारण मंत्रालय सौंपा गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय अब डॉ. हर्षवर्धन की जगह मनसुख मंडाविया संभालेंगे।
अब तक टीम को इतने विभाग बांटे
1. अमित शाह: मौजूदा मंत्रालयों के साथ नई बनी मिनिस्ट्री ऑफ कोऑपरेशन की जिम्मेदारी
2. पीयूष गोयल: वाणिज्य, उद्योग और कपड़ा मंत्रालय
3. अश्विनी वैष्णव: रेल और सूचना प्रसारण मंत्रालय
4. स्मृति ईरानी: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्वच्छ भारत मिशन की भी जिम्मेदारी
5. ज्योतिरादित्य सिंधिया: नागरिक उड्डयन मंत्रालय
6. पुरुषोत्तम रूपाला: डेयरी और फिशरीज मंत्रालय
7. अनुराग ठाकुर: खेल और युवक कल्याण मंत्रालय
8. गिरिराज सिंह: ग्रामीण विकास मंत्रालय
9. भूपेंद्र यादव: श्रम और पर्यावरण मंत्रालय
10. धर्मेंद्र प्रधान: शिक्षा मंत्रालय
11. हरदीप सिंह पुरी: पेट्रोलियम मंत्रालय
12. पशुपति पारस: खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय
13. किरन रिजिजू: संस्कृति मंत्रालय