LPG Cylinder Price Hike: आम आदमी के लिए बड़ा झटका.... आज से 105 रुपये महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर.... 1 मार्च से अब आपके शहर में बदल गया गैस का दाम.... जानिए.....
LPG Cylinder Price Hike Cylinder costlier by Rs 105 from today




...
नई दिल्ली। एलपीजी सिलेंडर रेट में 105 रुपये का इजाफा हुआ है। यह इजाफा कमर्शियल सिलेंडर में किया गया है और बहुत हद तक संभव है कि 7 मार्च के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर भी महंगा हो जाए। क्योंकि अभी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की छठे चरण की वोटिंग 3 मार्च और सातवें चरण का मतदान 7 मार्च को है। ऐसे में 7 मार्च के बाद आफत आ सकती है। 1 मार्च को एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए। इस दौरान कच्चे तेल की कीमतें 102 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई हैं। हालांकि इस दौरान कामर्शियल सिलेंडर की कीमतों में अच्छा-खासा बदलाव देखने को मिला।
इस बार भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढोतरी की गई है। 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1 मार्च यानी आज से अब दिल्ली में 1907 रुपये के बजाय 2012 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में अब 1987 रुपये के बजाय 2095 रुपये में मिलेगा जबकि, मुंबई में इसकी कीमत अब 1857 से बढ़कर 1963 रुपये हो गई है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर नॉन-सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में कई महीने से राहत है। कच्चे तेल के दाम 102 डॉलर प्रति बैरल पार होने के बावजूद छह अक्टूर 2021 से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चुनाव बाद यानी 7 मार्च के बाद कभी भी गैस के दाम 100 से 200 रुपये प्रति सिलेंडर से अधिक बढ़ सकते हैं।
महीना | दिल्ली | कोलकाता | मुंबई | चेन्नई |
मार्च 1, 2022 | 2012 | 2095 | 1963 | 2145.5 |
फरवरी 1, 2022 | 1907 | 1987 | 1857 | 2040 |
जनवरी 1, 2022 | 1998.5 | 2076 | 1948.5 | 2131 |
दिसंबर 1, 2021 | 2101 | 2177 | 2051 | 2234.5 |
नवंबर 1, 2021 | 2000.5 | 2073.5 | 1950 | 2133 |
अक्टूबर 1, 2021 | 1736.5 | 1805.5 | 1685 | 1867.5 |
सितंबर 1, 2021 | 1693 | 1770.5 | 1649.5 | 1831 |
अगस्त 18, 2021 | 1640.5 | 1719.5 | 1597 | 1778.5 |
अगस्त 1, 2021 | 1623 | 1701.5 | 1579.5 | 1761 |
जुलाई 1, 2021 | 1550 | 1629 | 1507 | 1687.5 |
जून 1, 2021 | 1473.5 | 1544.5 | 1422.5 | 1603 |
मई 1, 2021 | 1595.5 | 1667.5 | 1545 | 1725.5 |
अप्रैल 1, 2021 | 1641 | 1713 | 1590.5 | 1771.5 |
मार्च 1, 2021 | 1614 | 1681.5 | 1563.5 | 1730.5 |
फरवरी 25, 2021 | 1519 | 1584 | 1468 | 1634.5 |
फरवरी 15, 2021 | 1523.5 | 1589 | 1473 | 1639.5 |
February 4, 2021 | 1533 | 1598.5 | 1482.5 | 1649 |