पूना नर्कोम एक नई शुरुवात अभियान के तहत सुकमा पुलिस को मिली सफलता ..8लाख का ईनामी नक्सली सोढ़ी मुया ने एसपी सुनील शर्मा और डीआईजी योज्ञान सिंह के समक्ष किया आत्मसमर्पण..

पूना नर्कोम एक नई शुरुवात अभियान के तहत सुकमा पुलिस को मिली सफलता ..8लाख का ईनामी नक्सली सोढ़ी मुया ने एसपी सुनील शर्मा और डीआईजी योज्ञान सिंह के समक्ष किया आत्मसमर्पण..

 

 

सुकमा - बस्तर आईजी पी सुंदर राज द्वारा चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन वा जिला पुलिस सुकमा द्वारा चलाए जा रहे "पूना नर्कोम" एक नई शुरुवात अभियान के तहत आज सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता हासिल करने कामयाबी मिली है।

 

ग्रामीणों पर लाल आतंक का कहर बरपाने वाले केरलापाल एरिया कमेटी का सचिव सोढ़ी मुया ने सुकमा एसपी सुनील शर्मा और डीआईजी योज्ञान सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

 

मुया पर जिले के विभिन्न थानों पर 20 अपराधिक मामले पंजीबद्ध है। मुया पर सरकार के द्वारा 8लाख का ईनाम भी रखा गया था।

 

मुया ने जानकारी देते हुए कई अहम खुलासे किए है जिसके चलते जिला पुलिस प्रशासन को आने वाले दिनों में बड़ी सफलता मिल सकती है।

 

15 वर्षों से नक्सली संगठन में कार्यरत था सरेंडर नक्सली मुया

 

ग्राम मुयापारा थाना गादीरास का रहने वाला था मुया

 

नक्सली संगठन में भर्ती एवं कबसे कब तक किन किन एरिया में कार्य कर चुका है मुया -

 

1.संगठन में धारित पद : - केरलापाल एरिया कमेटी सचिव ( एसीएम ) .

 

2.धारित हथियार : - एसएलआर रायफल

 

 • संगठन में भर्ती व विभिन्न स्तर पर कार्यावधि : - वर्ष 2006 में संगठन में महिला नक्सली तारक्का , एंव सूर्यम द्वारा भर्ती किया गया था । 

 

•वर्ष 2006-2007 तक - प्लाटून नं . 08 ( किस्टाराम एरिया कमेटी ) सदस्य- हथियार तमंचा  

 

•वर्ष 2008-2011 तक - दक्षिण बस्तर डिवीजन कम्युनीकेशन टीम

 सदस्य 

• वर्ष 2012-2014 तक - प्लाटून नं .04 ( कोंटा एरिया कमेटी ) सदस्य 

 

•वर्ष 2015-2018 तक - कोंटा एलजीएस कमांडर – हथियार एसएलआर 

 

•वर्ष नवंबर 2018- अब तक - केरलापाल एरिया कमेटी सचिव हथियार एसएलआर 

 

 आत्मसमर्पित नक्सली मुया को छत्तीसगढ़ शासन की राहत एवं पुनर्वास नीति के तहत नियमानुसार 10,000 / - हजार प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया । सोड़ी मूया को आत्मसमर्पण कराने में विआशा . सुकमा का विशेष योगदान रहा । आत्मसमर्पित नक्सली को राज्य शासन के पुनर्वास नीति के तहत नियमानुसार घोषित ईनामी राशि व अन्य सुविधायें प्रदान करने उचित कार्यवाही किया जायेगा ।