VIDEO: मंदिर में पंडों की पिटाई.... पुलिस ने अमिताभ बच्चन के पुरोहित को जमकर पीटा.... इस वजह से हुआ बवाल.... देखें VIDEO.....

VIDEO: मंदिर में पंडों की पिटाई.... पुलिस ने अमिताभ बच्चन के पुरोहित को जमकर पीटा.... इस वजह से हुआ बवाल.... देखें VIDEO.....


मिर्जापुर। पुलिस ने अमिताभ बच्चन के परिवार के पुरोहित की घेरकर पिटाई कर दी। पुरोहित आक्रोशित हो गए। विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कराने को लेकर रविवार को पुलिस और पुरोहितों में विवाद के बाद बवाल हो गया। लॉकडाउन के कारण रविवार को मंदिर बंद होने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने पड़ोसी जिले चंदौली के डीएम व उनके परिवार के सदस्यों को दर्शन पूजन कराया। यह देख पुरोहित भी अपने यजमान को लेकर दर्शन पूजन कराने मंदिर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका तो विवाद शुरू हो गया। पुलिसकर्मियों ने पुरोहित की जमकर पिटाई कर दी। 

 

पुरोहित अमित पाण्डेय के भाई सुमित का कहना है कि पुलिस ने जानबूझ कर ऐसा कार्य करती है। विरोध करने वाले पुरोहितों को फर्जी मुकदमे में भी फंसा दिया जाता है। पीड़ित पुरोहित परिवार काफी मानिंद है। अमिताभ बच्चने के साथ ही कांग्रेस के गांधी परिवार का भी पुरोहित है। बीते वर्ष प्रियंका गांधी को भी इसी परिवार के सदस्यों ने दर्शन पूजन कराया था। प्रदेश सरकार के कोविड प्रोटोकाल के तहत शनिवार और रविवार को मां विंध्यवासिनी के मंदिर का कपाट आम लोगों के लिए बंद रहता है। इस दौरान मंदिर में केवल विंध्याचल के तीर्थ पुरोहित श्रृंगार-पूजन के लिए प्रवेश करते हैं। 

 

आम श्रद्धालुओं का दर्शन पूजन पूरी तरह प्रतिबंधित रखने का आदेश है। रविवार को सुबह ग्यारह बजे के करीब चंदौली के डीएम के परिवार को पुलिसकर्मी मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कराने के लिए गर्भगृह पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें दर्शन पूजन कराया। इसके बाद तीर्थ पुरोहित अमित पाण्डेय भी अपने यजमानों को लेकर मां का दर्शन पूजन कराने मंदिर पहुंच गए। यह देख पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें रोका तो विवाद शुरू हो गया। पुलिसकर्मियों ने इस पर पुरोहित को चारों तरफ से घेरकर पिटाई शुरू कर दी। कुछ लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन पुलिस वालों के आगे एक नहीं चली। पिटाई का विडियो भी वायरल हो गया। 

 

देखें वीडियो