CG पेट्रोल पंप में फेंक दिया 'पेट्रोल बम': यूपी-बिहार टाईप घटना.... पेट्रोल डलाने के बाद पैसा देने में कर रहे थे आनाकानी.... हॉकी स्टिक लेकर कर्मचारियों को धमकाया भी.... बदमाशों ने पेट्रोल पंप में फेंका पेट्रोल.... फिर जो हुआ......

CG पेट्रोल पंप में फेंक दिया 'पेट्रोल बम':  यूपी-बिहार टाईप घटना.... पेट्रोल डलाने के बाद पैसा देने में कर रहे थे आनाकानी.... हॉकी स्टिक लेकर कर्मचारियों को धमकाया भी.... बदमाशों ने पेट्रोल पंप में फेंका पेट्रोल.... फिर जो हुआ......


बिलासपुर। बदमाशों ने पेट्रोल पंप में बोतल बम फेंक दिया। CCTV कैमरे में ये वारदात कैद हुई है। पुलिस ने अब इस मामले में शिकायत होने के बाद 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला शहर के सिविल लाइन थाना के व्यापार विहार रोड स्थित गुंबर पेट्रोल पंप का है। पेट्रोल पंप में कुछ बदमाश पेट्रोल डलाने के लिए पहुंचे थे। बाद में जब पैसा देने की बात आई तो वे कर्मचारियों से विवाद करने लगे। इसके कुछ देर बाद आकर उन्होंने पेट्रोल पंप में बोतल बम फेंक दिया। गनीमत यह रही है कि कर्मचारी वहां मौजूद थे। जिसकी वजह से उस बोतल बम को बुझा दिया गया और बड़ी दुर्घटना टल गई।

पुलिस ने इस मामले में कुल 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिसमें से 3 लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया है कि इनमें से कुछ नाबालिग हैं। पुलिस का कहना है कि अभी अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। रात 12 बजे करीब 6 बदमाश बाइक में सवार होकर पहुंचे थे। इस मामले की शिकायत करते हुए पेट्रोल पंप के मैनेजर कृष्ण सिंह ने बताया कि वे सभी बाइक सवारों ने पहले पेट्रोप डलवाया। 


फिर जब पैसे देने की बात आई थी तो कर्मचारियों से विवाद करने लगे थे। मैनेजर ने बताया कि सभी बदमाशों के पास चाकू, बेसबॉल, हॉकी स्टीक थे। इसे ही दिखाकर बदमाश कर्मचारियों को धमका रहे थे। इसके बाद किसी तरह से मामला शांत भी हो गया और वे सभी पेट्रोल पंप से चले भी गए। मगर इसके कुछ देर वे सभी वापस लौट आए और उनमें से एक ने बोतल बम(आगे से जलता हुआ बोतल) को उठाकर पेट्रोप पंप में ही फेंक दिया।